अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
प्रतिवर्षअनुसारः इस वर्ष भी सामाजिक कार्य से जुड़ी सेवा किटी समूह की सदस्यों ने पार्किंग की बहनो को शॉल, मिठाई, सेनेटरी नेपकिन और अन्य जरूरत की सामग्री दी, संस्थापिका और संयोजिका सुश्री वन्दना दत्ता ने सेवा किटी के सेवा से अवगत कराया और परिवार के बच्चो की शिक्षा, विवाह या अन्य जरूरतों में सहयोग हेतु सभी सदसयो ने भी अपनी बात रखी,
कार्यक्रम को सफल बनाने में, वंदना दत्ता,गायत्री सुल्तानिया, कुंजबाला जायसवल, नीलिमा गौयल, मधु चौदहा, सत्या दुबे, दीपमाला सिह, स्मिता तिवारी, का सहयोग सराहनीय रहा, जरूरतमन्द कन्याओं के विवाह हेतु, सेवा किटी समूह द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया, श्रीमती शारदा अग्रवल, नीलिमा गौयल, रश्मि गुप्ता ने कन्याओं को विवाह हेतु सामग्री प्रदान की।सभी महिला समूह सदस्यो ने मदद हेतु आभार व्यक्त कर ख़ुशी ज़ाहिर की. सेवा किटी की बहनों ने हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़े होने की बात की.



