राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
राजपुर अंचल में तीन दिनों की लगातार बारिश के बीच राजपुर का मुख्यमंत्री डी ए वी स्कूल में नौनीहालों की जान सांसत में है। जर्ज़र स्कूल भवन डरा रहा है, जहाँ कभी भी दुर्घटना हो सकती है।बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के पतरातू में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवन की छत की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है।स्कूल की छत से न सिर्फ पानी टपक रही है बल्कि छत का प्लास्टर भी गिर रहा है। ऐसी स्थिति में यहां पढ़ने वाले बच्चों पर भी काफी खतरा मंडरा रहा है।
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं अधययनरत हैं और इसमे छोटे बड़े बच्चे सभी शामिल हैं। लगभग 11 साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया गया था और आज इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। बच्चे जिन कमरों में पढ़ते हैं वहाँ छत से पानी टपक रहा है और छत का प्लास्टर भी गिर रहा है।बच्चों ने कहा कि उन्हें स्कूल के कमरों में काफी डर लगता है।छात्र छात्राओं के परिजन भी स्कूल की यह हालत देखकर बेहद चिंतित हैं। स्कूल के प्रचार्य के शिकायत की शिक्षा विभाग की टीम ने 5 कमरे जिसकी हालत बेहद खराब थी उसे तो सील कर दिया गया है लेकिन अन्य कमरों की हालत भी कुछ ऐसी ही है। स्कूल के 5 कमरें सील कर दिए जाने के कारण छात्र छात्राओं को बिठाकर पढ़ाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन ने लैब को खाली कराकर उसमें बच्चों को शिफ्ट कर दिया है। स्कूल के प्रचार्य ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्कूल का मरम्मत कार्य नही कराया जा रहा है जिससे लगातार इसकी हालत और जर्जर होती जा रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में पढ़ाई के लिए एक भी कमरा नही बचेगा।
संबंधित विभाग को कराया है अवगत - आशुतोष झा, प्राचार्य
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु ,प्राचार्यआशुतोष झा ने कहा कि भवन को बने काफी समय हो गया है जिससे भवन बेहद जर्जर हो चुका है इस विद्यालय में 4 से 5 कमरे अति जर्जर हो गया है जिसे सील कर दिया गया है। अभी भवन मरमत योग्य है संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है मैं चाहता हूं कि मरम्मत हो जाए, तो हम उपयोग कर सकेंगे। ऊपर छत के कमरे को सील कर दिया गया है हमने कलेक्टर सर को शिकायत किया था।


