बच्चों और महिलाओं में कुपोषण रोकने के लिए विभाग के साथ सामाजिक चेतना और सहयोग जरूरी :विधायक उद्देश्य्वरी पैकरा

बच्चों और महिलाओं में कुपोषण रोकने के लिए विभाग के साथ सामाजिक चेतना और सहयोग जरूरी :विधायक उद्देश्य्वरी पैकरा

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

आज  बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के सेक्टर चाँची, ग्राम बघिमा में आयोजित सुपोषण मेला कार्यक्रम में शामिल होकर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर करने विभाग के साथ सामाजिक प्रयासों पर जोर दिया। इन्होंने महिला बाल विकास विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित सुपोषण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए इसे एक सार्थक प्रयास बताया। इन्होंने किचन गार्डन के साथ स्थानीय स्तर पर मौजूद साग भाजी, फल दूध,अंडा के प्रयोग के लिए माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।



कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 बच्चों की सुरक्षा और पोषण को दिन प्राथमिकता :ओम प्रकाश जायसवाल 

 बलरामपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने बघिमा में आयोजित सुपोषण मेला में नन्हे बच्चों को पोषण आहार देने और सबके घरों में पोषण युक्त भोजन के प्रयोग फल सब्जियों के प्रयोग के साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा पर ध्यान देने की बात कही। इन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे जुड़कर महिलाओं बच्चों के विकास का प्रयास में करना है।




 कार्यक्रम में में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल,जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, शुभम सोनी, बरियों मंडल के कार्यकर्ता और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोगी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)