जनहित में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने नगर के सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन और मानकों के अनुरूप आपातकालीन सुरक्षा हेतु सौंपा ज्ञापन

जनहित में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने नगर के सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन और मानकों के अनुरूप आपातकालीन सुरक्षा हेतु सौंपा ज्ञापन

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र भारती के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत को ज्ञापन सौंप कर निकाय क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित करने की मांग की है। नगर एवं महानगरों में भयावह अग्निकांड के ताजा मामलों को देखते हुए जनहित में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र गुप्त भारती ने नगर के सभी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधन और मानकों के अनुरूप आपातकालीन सुरक्षा हेतु निगम क्षेत्र में तत्काल कार्यवाही करने के संबंध में ध्यान आकृष्ट किया है।



महापौर सभापति,एवं आयुक्त से इन्होंने निकाय क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर आपातकालीन बैठक के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

अपने ज्ञापन में श्री रविंद्र भारती ने उल्लेख किया कि दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड में हुई दर्दनाक हादसा में 21 लोगों की मृत्यु एवं अनेक लोग घायल हुए हैं। इस घटना से पूरा देश दुखी और चिंतित है।

होटल प्रबंधक द्वारा सुरक्षा की कमियों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना घटित हुई है। इस प्रकार की अग्निकांड को लेकर पूरे देश में सुरक्षा मानक को लेकर एक बड़ी बहस शुरू हो गई है।अतः इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति देश के किसी भी स्थान में ना हो उस से सबक लेकर उन कमियों को दूर करने के लिए नगरीय  क्षेत्र में तत्काल आपात बैठक बुलाकर शासन स्तर पर जो भी गाइडलाइन बनाई गई है उन मानकों को पूरा न करने वाले कि जांच हो साथ ही नियमो में शिथलता बरतने, अनदेखी करने  वाले अधिकारी कर्मचारी एवं दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई हो एवं कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित करने की मांग की।

 इसमें मुख्य रूप से निगम क्षेत्र में संचालित लॉज,होटल,कोचिंग सेंटर गेस्ट हाऊस,ब्यूटी पार्लर, स्पा सेंटर,सिनेमा घर,  शॉपिंग मॉल बच्चों के खेल घर,बनाए गए हैं इन सभी केन्द्रों में फायर विभाग की एन.ओ. सी.जांच की जांच की जाये, और  फायर विभाग की ऑडिट हो।

साथ ही जिन भवनों में आपातकालीन गेट अग्निशमन की उपलब्धता के बिना ही संचालित है उन सभी जांच कर नियमानुसार कार्यवाही हो साथ ही नियमो को पूरा करने के लिए निर्देशित करें।नियम से हट कर  संचालित प्रतिष्ठानों की जांचशहर के उन गलियों का भी  चिह्नकन हो जहां पर सिर्फ 20 फीट से भी कम की सकरी गलियां हैं जिस वजह से उन स्थानों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस या आपात सेवा पहुंचने में परेशानी हो रही है।

अभी कुछ माह पूर्व इस प्रकार की घटना राम मंदिर के पास घटित हो चुकी हैं जँहा पर सकरी रोड के वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने से भीषण अग्निकांड शहर में हो चुका है, और भी कई वर्षों पहले ऐसा हो चुका है। अतः इन सभी घटनाओं से सबक लेते हुए कुछ स्थाई और ठोस व्यवस्था की जानी चाहिए।

साथ  ही गलियों में अव्यवस्थित तरीके से जाल नुमा बिछे बिजली तारो को ठीक करने की कार्यवाही हो  शहर और जनहित  के लिए जिम्मेदारी पूर्वक पहल करने की मांग की।

इन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,नगरीय निकाय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,कलेक्टर सरगुजा अम्बिकापुर को भी प्रेषित किया।ज्ञापन जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र भारती के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आकाश गुप्ता, प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग श्याम गुप्ता भाजपा किसान मोर्चा के जिले के महामंत्री अनिल तिवारी पार्षद शैलेंद्र सिंह पार्षद जितेंद्र सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय सिंह,बृज किशोर सोनी  भाजपा महिला मोर्चा जिले की महामंत्री प्रियंका चौबे भाजपा समलाया मंडल के महामंत्री संजीव वर्मा महिला मोर्चा से सरस्वती यादव जी एवं जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी सम्मिलित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)