राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
कलेक्टर जिला बलरामपुर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश जायसवाल के नेतृत्व में विकासखंड राजपुर अंतर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु महाअभियान का आयोजन आज सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। इस अभियान में सभी केंद्रों ने सक्रिय भूमिका निभाकर इसे सफल बनाया।
इइ सके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में 131, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में 59, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतपुर में 80, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में 22 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा में 12 किशोरी बालिकाओं को एच पी वी का कुल 304 टीका एक दिन में लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ रमेश जायसवाल ने बताया कि बलरामपुर जिले के कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किशोरी बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय में होने वाले गंभीर रोगों से बचाव हेतु यह टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान अभी लगातार जारी रहेगा तथा शीघ्र ही हम अपने ब्लॉक राजपुर की सभी किशोरी बालिकाओं को इस रोग से बचने हेतु टीकाकरण अभियान सतत् रूप से जारी रखेंगे।






