उत्साहपूर्ण माहौल में चिंतामणी महाराज ने किया नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद

उत्साहपूर्ण माहौल में चिंतामणी महाराज ने किया नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद

samacharvani.com
0

 सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों , भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली नामांकन रैली। पूजा अर्चना,आशीर्वाद, शंखनाद के साथ बढ़ा काफ़िला, सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।









अंबिकापुर (समाचार वाणी 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने आज शक्ति प्रदर्शन के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, आरक्षण और अन्य बातों को लेकर कांग्रेस बरगला रही है, उसके बहकावे में मत आएं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इतने घोटाले किए गये । इसके चलते उसमें सहयोग करने वाले नेता अफसर जेल में हैं।

 इससे पहले सरगुजा सीट से सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महाराज महाराज की नामांकन रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर महामाया चौक होतेहुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे ।


नामांकन 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)