नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर हुआ अभिनन्दन

नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर हुआ अभिनन्दन

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

कलेक्टर बलरामपुर श्री रिमीजियस एक्का एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ डी एन मिश्रा के निर्देश पर एवं राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पटनवार के नेतृत्व में राजपुर विकासखण्ड में सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पालकों, बच्चों, जनप्रतिनिधी, शिक्षक ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखी जा रही है।

 शासन के निर्देश पर आज बरियो संकुल के बाटीडांड में शाला प्रवेश उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया और नवप्रवेशी बच्चों का अभिनंदन किया गया। साथ ही बच्चों को न्यौता भोज भी कराया गया। पहाड़ी कोरवा आबादी वाले इस गांव में बच्चों ने पूरी सब्जी, खीर का आनंद लिया। आज प्रवेश उत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।मिडिल स्कूल, एवं प्राइमरी स्कूल बाटीडांड द्वारा संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। सभी बच्चों ने रोज़ पढ़ाई करने स्कूल आने का संकल्प लिया। छात्र छात्राओं ने इस दौरान खेल में भी हिस्सा लिया। नवप्रवेशी पहली, छठवीं के बच्चों को स्कूल ड्रेस, किताबें, दी गई। तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर बच्चों का अभिनन्दन किया गया। सभी बच्चों को ड्रेस किताबें वितरित करके उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया। 

संकुल प्राचार्य श्रीमति सुशीला मिंज, संकुल समन्वयक जगदेव पैकरा, ओमप्रकाश सिन्हा द्वारा सभी प्रवेश उत्सव का समन्वय किया गया है। आज बाटीडांड के कार्यक्रम में श्रीमति मंजू यादव, हेमंत कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र कुमार, श्रीमति सरोज प्रभा लकड़ा, संजय कुमार कुर्रे,रामधनी राम ,एंब्रोस लकड़ा, ज्वाला सिंह यादव, विकास दिनकर, ,रामलख़न चौधरी, एवं पालक, स्टॉफ मौजूद रहे।





Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)