राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

samacharvani.com
0




अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

राष्टीय सेवा योजना इकाई शासकीय पालीटेक्निक कालेज अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम  के तहत् व्यक्तित्व विकास विषय पर  समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने  व्याख्यान दिया।

शासकीय पालीटेक्निक कालेज अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम अमलभिट्ठी  के शासकीय हाई स्कूल देवीटिकरा में आयोजित सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन  बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत् युवाओं में नेतृत्व विकास  की क्षमतावृद्धि को ध्यान में रखते हुए "युवा नेतृत्व विकास " विषय पर क्षमतावृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर अतिथि वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, शासकीय पालीटेक्निक कालेज के उपस्थिति व्याख्याताओं  के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात् अतिथि वक्ता मंगल पाण्डेय का राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार बघेल के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।साथ ही छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय के द्वारा सहभागी पद्धति का उपयोग करते हुए रोचक ढंग से परिचय सत्र चलाया गया। परिचय सत्र के बाद छात्र-छात्राओं में सहज एवं सक्षम वातावरण का निर्माण हुआ। अतिथि वक्ता मंगल ने युवाओं में नेतृत्व विकास की क्षमतावृद्धि को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व, नेतृत्व के प्रकार, नेतृत्व गुण एवं प्रभावी नेतृत्व के महत्वपूर्ण पहलू ,संचार,संचार कौशल,संचार के प्रकार,संचार के माध्यम,प्रभावी संचार कैसे करें तथा जीवन के विभिन्न संदर्भों में नेतृत्व एवं संचार कौशल की उपयोगिता पर समझ विकसित करने के लिए भाषण,समूह चर्चा,पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन , केस स्टडी, प्रश्नोत्तरी एवं आडियो विजुअल शो  पद्धति का उपयोग किया गया। सहभागी पद्धति के विभिन्न तरीकों के उपयोग से छात्र -छात्राओं सहजता से सीख बनी। अतिथि वक्ता मंगल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी युवा हैं।आप सब अपनी उर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वयं के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में करें।

राष्टीय सेवा योजना महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती चौबे के द्वारा  अतिथियों, छात्र-छात्राओं, सहयोगियों एवं हाई स्कूल देवीटिकरा प्रबंधन का सहृदय आभार व्यक्त किया। पल्लवी वर्मा व्याख्यता के द्वारा अतिथि वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शासकीय पालीटेक्निक कालेज अम्बिकापुर के प्राचार्य आर जे पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार बघेल,एन एस एस महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती चौबे , व्याख्यात कांता तिर्की, दीपक सोनी के सहभागिता से सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 20/03/2025 से दिनांक 26//03/2025 तक  क्रियान्वित किया जा रहा है। यह सात दिवसीय शिविर छात्र - छात्राओं  को सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)