डी एम एफ. के शासी परिषद की बैठक में जिले के विकास पर हुई चर्चा

डी एम एफ. के शासी परिषद की बैठक में जिले के विकास पर हुई चर्चा

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

आज बलरामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) एवं ज़िला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई।



बैठक में बलरामपुर जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । कलेक्टर बलरामपुर श्री राजेंद्र कटारा ने प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी लक्ष्य की जानकारी दी।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा , श्रीमती शकुंतला पोर्ते एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज  ने बैठक को और प्रभावी बनाया और अपने विचार रखे।  सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि हम सभी अपने समर्पित प्रयासों से जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए संकल्पित हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)