पहाड़ी कोरवा बस्ती में सामरी विधायक ने लगाई चौपाल, कोरवा बसाहट जवाखांड में सुनी समस्या और किया समाधान

पहाड़ी कोरवा बस्ती में सामरी विधायक ने लगाई चौपाल, कोरवा बसाहट जवाखांड में सुनी समस्या और किया समाधान

samacharvani.com
0

 


राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

राजपुर विकासखंड के अखोरा पंचायत के पहाड़ी कोरबा ग्राम जवाखंड में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा द्वारा पहाड़ी कोरवा स्व सहायता समूह को उन्नत नस्ल के सूअर वितरित कर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया। सामरी विधायक ने पहाड़ी कोरवा बस्ती जवाखंड में निवासरत परिवारों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।विधायक ने सरकार की जनमन योजना और पहाड़ी कोरवा समुदाय हेतु वन विभाग,कृषि,उद्यानकी,स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसके लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इन्होंने उनकी समस्याओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को उनकी बसाहट पर जाकर अविलम्ब समाधान हेतु निर्देश दिए।




बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी की पहल पर वन विभाग राजपुर द्वारा सुशासन की दिशा में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक सुदृढ़ीकरण का प्रयास किया जा रहा है।पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से पीवीटीजी. समूह के पहाड़ी कोरवा ग्राम जवाखाड अखोरा पंचायत के अरविंद कोरवा सहित 9 सदस्यीय स्व सहायता समूह को  विधायक सामरी द्वारा सुकर पालन हेतु 1-3 का कुल 4 नग उन्नत नस्ल के सूकर पशु का वितरण किया गया।






वन प्रबंधन समिति अखोरा द्वारा अठारह हज़ार की धन राशि का सहयोग किया गया, जिसे पाँच सौ रुपये प्रति माह के आसान किस्तों में हितग्राही वापस करेंगे। राजपुर के रेंज ऑफिसर अजय वर्मा राजपुर वन परिक्षेत्र के पहाड़ी कोरबा बसाहट में आर्थिक स्वावलंबन हेतु गतिविधि संचालित करने हेतु कोरबा परिवारों को प्रेरित कर रहे हैं।

 इस अवसर पर रेंज ऑफिसर अजय वर्मा, जीतेन्द्र जायसवाल मंडल अध्यक्ष,चन्दर पैकरा,राजपुर रेंज असिस्टेंट,बरियो बीट गार्ड रेवतपुर,,सरपंच अखोरा,सरपंच उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)