चार मंदिरों में चोरी, चोर पुलिस गिरफ्त से दूर
राजपुर (बलरामपुर)
बीती रात राजपुर महामाया मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने चार मंदिरों में ताला तोड़कर चोरी कर मंदिर में रखे सामग्री एवं चढ़ावा में रखे पैसे ,साउंड सिस्टम, दान पेटी, कपड़े सहित अन्य सामग्री पार कर दिया। राजपुर पुलिस थाना से सटे हुए मंदिर परिसर में चोरी होने की जानकारी आज सुबह मिली। राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।
आज सुबह पुजारी और श्रद्धालु राजपुर के महामाया मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां ताला तोड़कर चोरी होने की जानकारी मिली। दान पेटी, साउंड सिस्टम, राशि सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई पर गर्भ गृह बचा रहा जहां तक वे नहीं पहुंच सके। आश्चर्य की बात है की राजपुर पुलिस कैंपस से बगल में चोरों ने कैसे इतनी हिम्मत दिखाई और मंदिरों में चोरी करने का साहस किया। इससे पहले भी महामाया मंदिर राजपुर में आभूषण और सामग्री की चोरी की जा चुकी है। राजपुर महामाया मंदिर नगर वासियों के आस्था का केंद्र है। मंदिर का सुरक्षित ना होना सभी श्रद्धालुओं को चिंता में डाल रहा है ।शहर वासियों ने शीघ्र ही सभी चोरों को पकड़े जाने के लिए प्रशासन से अपील की है ।राजपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थल निरीक्षण कर चोरी के मामले का पता करने का प्रयास कर रही है। आज साप्ताहिक बाजार होने के कारण मंदिर परिसर के आसपास काफी भीड़ रही। रात्रि गश्त कराने और चोरी के खिलाफ़ एक्शन की मांग मंदिर समिति ने की है।


