सड़क दुर्घटना में दो मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में दो मौत, तीन घायल

samacharvani.com
0

बाइक दुर्घटना में दो मौतों के बाद तीन घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया 



राजपुर(बलरामपुर)

समाचारवाणी 

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम भदार में आज शाम  सवा आठ बजे दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं बाइक सवार महिला, बालिका सहित तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, और कम रौशनी ,ढलान की ओर से तेज़ गति के कारण दुघर्टना हुई। भदार मुख्य मार्ग में विगत दिनों कई सड़क दुर्घटनाए हो चुकी हैं।

आज रात्रि ये हादसा राजपुर-कुसमी मुख्यमार्ग स्थित ग्राम भदार में हुआ। ग्राम बेलकोना शंकरगढ़ निवासी नरेंद्र प्रजापति (50) व रूपेश पैंकरा (22) बाइक में सवार होकर राजपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। शंकरगढ़ की ओर शंकरगढ़ बेलकोना निवासी रामाधार (45), ज्योति (14) व संगीता (40) बाइक में सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे थे। दोनां बाइकों में भदार के पास आमने-सामने सीधे टक्कर हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)