श्री श्याम सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन 5अप्रैल को
राजपुर/(बलरामपुर)
समाचारवाणी न्यूज़
राजपुर में 5 अप्रैल 2024 को द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव (भजन संध्या) का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति राजपुर द्वारा किया गया है, जिसमें बाहर से आए कलाकार श्री श्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति देंगे, आयोजन से जुड़े, राजेश अग्रवाल, टीटू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सीटू गर्ग, राहुल बंसल, विकास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भजनों की प्रस्तुति खाटू श्याम से आ रही बाबा की बेटी श्रुति शर्मा खाटूवाली,अमृतसर से तेजी ब्रदर्स (दो भाइयों की जोड़ी) द्वारा दी जाएगी।
तीनों ही श्री श्याम भजनों के बड़े गायक हैं ,और भक्त उनके भजनों में झूमने नाचने पर मजबूर हो जाते है, वहीं शक्ति के अभिषेक कथूरिया द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। उससे पूर्व दोपहर 1:00 बजे से निशान यात्रा* का कार्यक्रम भी हे जो मां महामाया मंदिर राजपुर से नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन तक जायेगी। समस्त कार्यक्रम श्री अग्रसेन भवन राजपुर में होगा ।
श्री श्याम सेवा समिति द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को श्याम संकीर्तन में आने के लिए अपील की गई है।समिति में राजेश बंसल, टीटू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सीटू गर्ग,राहुल बंसल, विक्की बंसल, नरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सतीश जिंदल, शंकर अग्रवाल,आकाश गर्ग, अजय अग्रवाल, सचिन शर्मा, प्रमोद ठाकुर , संतोष सोनी, अर्जुन ठाकुर है।
Samachar Vani news desk, ambikapur


