सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर( समाचारवाणी)

 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी एन द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में और उपाध्यक्ष उमेश झा, संयोजक उमेश कुमार दुबे सचिव प्रिया नाथ दुबे एवं विजय तिवारी प्रवक्ता की मौजूदगी में सभी विक्रजनों ने भगवान परशुराम चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलों से माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की। इस दौरान श्री राधे कृष्ण मंदिर में सभी भी परिजनों ने पूजा पाठ कर ब्लॉक इकाई वाड्राफनगर के भी प्रबंधों द्वारा जिले से आए अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया, और समाज के सभी सदस्यों से उनका परिचय कराया गया।

 ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष श्री बी एन द्विवेदी की उपस्थिति में सर्व सम्मति से श्री रमेश मिश्रा को वाड्राफनगर इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। श्री राज किशोर शुक्ला ब्लॉक उपाध्यक्ष, बसंत दुबे सचिव ,डॉ बी के पांडे कोषाध्यक्ष, आशीष शुक्ला संगठन मंत्री, मनीष तिवारी मीडिया प्रभारी, आनंद मिश्रा प्रवक्ता, धीरेंद्र द्विवेदी संरक्षक ,कृपा सिंधु मिश्रा, अवधेश दुबे, संतु मिश्रा, रामतीर्थ मिश्रा ,रामकृष्ण त्रिपाठी ललवंत तिवारी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी ,तथा जिला अध्यक्ष के द्वारा नए पदाधिकारी का माला पहनकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने समाज से आए हुए अतिथियों और पदाधिकारी का सम्मान करते हुए कहा कि मैं अपने पद और दायित्व के गरिमा के अनुसार समाज के सभी वर्ग के हित में लगातार कार्यकर्ता रहूंगा। इसके साथ उन्होंने वाड्रफनगर में ब्राह्मण समाज के उत्थान और सामाजिक एकता के लिए काम करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रशांत दुबे, देवी प्रसाद पांडे, महेंद्र पाठक, गीत दुबे ,पूनम देव पांडे, गोकर्ण दुबे, विनोद तिवारी इंद्रदेव पांडे ,पंकज तिवारी, शशि भूषण तिवारी ओम प्रकाश पांडे मथुरा प्रसाद दुबे, अवधेश कुमार दुबे अमरीश कुमार शुक्ला ,शिवनाथ तिवारी ,राजकुमार पांडे चिंतामणि दुबे प्रेम सागर तिवारी देव कुमार पांडे के साथ बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित सदस्य शामिल हुए। जिला अध्यक्ष श्री  बी एन द्विवेदी एवं सचिव श्री उमेश झा ने समाज की आगामी गतिविधियों, जिला ब्राह्मण समाज की आगामी रणनीति, एवं वाडरफनगर में ब्राह्मण समाज के संगठन हेतु आवश्यक सुझाव दिए।


Samachar Vani news


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)