अंबिकापुर (समाचारवाणी)
सरगुजा के पुरातात्विक स्थल महेशपुर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज के उदयपुर इकाई की आवश्यक बैठक की गई ।बैठक में उदयपुर विकासखंड के समस्त विप्र बंधुओं के साथ लखनपुर और अंबिकापुर के सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में उदयपुर में भगवान परशुराम मंदिर और सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा गया ,जिसके लिए सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त कर सहमति दी। ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन हेतु सत्येंद्र तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा 51000 एवं श्री आलोक दुबे द्वारा 15000 ईट का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
इस बैठक में समाज को मजबूती प्रदान करते हुए सर्व समाज के हित में सदैव कल्याणकारी कार्य करने के लिए चर्चा की गई आगामी परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालने एवं समाज की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आलोक दुबे ने समाज की एकजुटता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज को आपस में संगठित होकर ,मिलजुल कर सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभानी चाहिए। उदयपुर में समाज के अपने भवन निर्माण से सभी गतिविधियों, आयोजन हेतु मदद मिलेगी। इन्होंने समाज हित में सदैव साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज हित में हमें आपस में संगठित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे ने सभी विप्र बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए भगवान परशुराम जयंती मनाने और समाज के सामुदायिक भवन हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी विप्र बंधुओ ने आदर्श समाज की संरचना में ब्राह्मण समाज के सदस्यों की भूमिका पर अपने-अपने विचार रखे,और अपनी पुरातन संस्कृति, परंपरा को कायम रखते हुए समाज हित में आगे बढ़कर कार्य करने की सहमति जताई। इस बैठक में अंबिकापुर से आए मुख्य अतिथि श्री आलोक दुबे पार्षद, वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र तिवारी एवं जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे के साथ विजेंद्र पांडे , वीरेंद्र पाठक राकेश पांडे ,अखिलेश उपाध्याय , आमोद तिवारी, यमकरण तिवारी, प्रदीप दुबे, शिवरात्रि मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, भैया लाल दुबे, शिवकुमार तिवारी ,उमाकांत पाठक, लाल कृष्ण तिवारी, रामू मिश्रा ,विजय दुबे, रामनरेश मिश्रा संत कुमार तिवारी, आदित्य प्रसाद तिवारी ,अरुण तिवारी पारस मिश्रा , नेपाल प्रसाद, उमेश तिवारी, मुनेश्वर दुबे, सत्यम तिवारी, डॉक्टर प्रवेश कुमार तिवारी, बृजेश चतुर्वेदी, विद्या प्रसाद दुबे, राहुल दुबे ,रमाशंकर मिश्रा, ऋषि कुमार पांडे, दीपक उपाध्याय, श्याम बिहारी उपाध्याय, संतोष कुमार पांडे, रविंद्र उपाध्याय, सी एल दुबे , सहित बड़ी संख्या में उदयपुर के विप्र बंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर पुरातात्विक स्थल महेशपुर और रामगढ़ के संरक्षण , संवर्धन स्थानीय स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रम, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक विकास,सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए।
Samachar Vani news, ambikapur





