महान दो और धजागीर से अवैध कोयला व्यापार जारी, पुलिस ने एक टीपर कोयला किया ज़ब्त

महान दो और धजागीर से अवैध कोयला व्यापार जारी, पुलिस ने एक टीपर कोयला किया ज़ब्त

samacharvani.com
0


महान 2 और धजागीर में अवैध कोयला का खनन , परिवहन जारी, एक टीपर कोयला ज़ब्त



राजपुर ( बलरामपुर )

समाचारवाणी न्यूज़ 

बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में कोयले का संगठित व्यापार चरम पर है। महान दो, दुप्पी चौरा, मरकाडांड, धजागिर, परसवार इलाके में अवैध कोयला खनन और परिवहन फिर से जोर पकड़ता जा रहा है। हर रात जेसीबी मशीन से खुदाई कर बड़ी ट्रक, टिप्पर और पिकअप में कोयला लोड कर तस्करी की जा रही है। कई ईट भट्ठे कोयला डंप करने के अड्डे बन चुके हैं। कोल माफिया सेटिंग कर विभाग, और वर्दी पहने कुछ कर्मचारियों के सहयोग से प्रतिदिन लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं और प्रशासन के जिम्मेदार विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


बलरामपुर जिले के राजपुर के दुप्पी चौरा, महान 2, मरकाडांड के धाजागीर में कोल माफिया अवैध कोयला खनन कर रहे हैं। इसकी जानकारी कुछ अफसरों को भी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कि पुलिस ने बीती दरम्यानी रात्रि कोयला का अवैध परिवहन करते तीन टीपर पकड़ा मगर दो टीपर कोयला एक नेता का होने के कारण छोड दिया, सिर्फ़ एक टीपर वाहन जब्त कर कार्रवाई किया गया। वही पुलिस ने कहा कि  आरोप ग़लत है। हालाकि आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है

ऐसे चलता है काला कारोबार

राजपुर मुख्यालय के दुप्पी चौरा महान 2, मरकाडांड के धाजागीर में कोल माफियाओं के द्वारा आसपास गांव के मजदूरों को लगाकर बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन कराया जा रहा है। एक्सीवेटर मशीन और मजदूर सुबह व शाम होते ही पहुंच जाते हैं और गड्ढे से कोयला निकालकर बाहर इकठ्ठा करते हैं। रात्रि व अलसुबह कोयला को लोड़ कर आसपास के ईंट भट्ठों में भेज रहे हैं।कोल माफियाओं के द्वारा ग्रामीणों को तीन टन कोयला लोड करने का तीन हजार रुपए देते हैं। वही कोयला को 20 से 22 हजार रुपए में बेच रहे हैं। पुलिस ने बीती रात्रि करीब साढ़े 10 बजे परसवार महान नदी के पास टिपर ट्रक क्रमांक सीजी 15 ऐसी 2585 में ग्राम धंधापुर निवासी 28 वर्षीय देवचरण पिता खिजू गोड़ को टिपर वाहन में 3 टन कोयला के साथ गिरफ्तार कर धारा 41-1(4), 379 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय से जेल भेजा है।सुबह और शाम ढलते ही एक्सीवेटर मशीन और मजदूरों को खनन में लगा दिया जाता है और हर रोज 10-15 वाहनों के माध्यम से तस्करी की जा रही है इसकी जानकारी अफसरों को भी है। अवैध कोयला खनन में कुछ प्रभावशाली लोगों का नाम सामने आ रहा है।

तस्करी कई साल से लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं

दुप्पी चौरा महान 2, मरकाडांड के धाजागीर क्षेत्र से कोयला खनन पिछले कई साल से चल रहा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से कोल माफियाओं के हौसला बुलंद हैं। ये इलाका राजपुर थाने के अंतर्गत आता है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल साहबों को जानकारी दी थी, लेकिन कार्रवाई से पहले कुछ कर्मचारियों द्वारा कोयला व्यापारी को जानकारी दे दी जाती है और जांच के नाम पर खानापूर्ति कर वे चले जाते हैं। अवैध कोयला को पिकअप, ट्रैक्टर, टिपर वाहन से आसपास क्षेत्र के ईट भट्ठों में पहुंचाया जा रहा है।


सालों से लगातार जारी है कोल तस्करी, अपराधियों की हो रही घुसपैठ 

महान दो, तीन इलाक़े से होने वाले कोयला के अवैध व्यापार पर कोई कार्यवाही नहीं होती है, इसलिए इस धंधे में नए लोग भी शामिल हुए हैं। बाहर के कुछ अपराधी भी शामिल हैं। सरगुजा,बलरामपुर,सूरजपुर के कोल डीपो, ईट भट्ठे में फर्जी तरीके से दस्तावेज़ तैयार कर ट्रकों से कोयला पार होता है। खड़गवां,प्रतापपुर, लटोरी, गांधीनगर, बरियों, धौरपुर, लुण्ड्रा और राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, पस्ता थाना क्षेत्र से हर रात ट्रक, हाईवा, पिकअप, टिपर से अवैध कोयला परिवहन होता है। कई ईट भट्ठा मालिक और वाहन ट्रक मालिक इस मुनाफे के धंधे में लिप्त हो रहे हैं। सेटिंग कर अवैध खनन कर रहे बिचौलिए सक्रिय हैं,इलाक़े में लगातार कुछ चर्चित ईट भट्ठे में कोयला खपाया जा रहा है । इन रूट पर पुलिस गश्त, स्थानीय प्रशासन, खनिज विभाग पर सवालिया निशान लग रहा है। नदी किनारे, खेतों, जंगल में जेसीबी मशीन से खुदाई कर बड़ी संख्या में ग्रामीण कोयला निकालते हैं, जहां कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)