अंबिकापुर (समाचारवाणी न्यूज़)
आज सरगुजा पुलिस और जिला प्रशासन, खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रघुनाथपुर, लुण्ड्रा के छः कोल डीपो में छापा मारकर भंडारण में बड़ी अनियमितता पकड़ी है। आज कोल डिपो में दबिश दे गड़बड़ी पकड़ी गई और संचालकों को नोटिस थमाई गई। कार्यवाई से पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा रहा। लंबे समय से लुण्ड्रा इलाक़े में कोयले की अफरातफरी और कुछ डीपो संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र रहे हैं। महान 2एवं कटकोना कोल खदानों से चोरी की कोयला खपाने हेतु ये इलाका चर्चित रहा है। आज लंबे अरसे बाद इस प्रकार की कार्यवाही शुरू होने से सरगुजा, बलरामपुर जिले के संगठित कोल कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद नागरिकों मे जगी है।
कार्यवाही हेतु विशेष संयुक्त टीम हुई गठित
खनिज अधिकारी, पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी के लगभग 50 पुलिस स्टॉफ का बल के साथ छः अलग-अलग टीम तैयार की गई, प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा चौकी रघुनाथपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित कोल डिपो हरिओम ट्रेडिंग कम्पनी बटवाही, जय दुर्गा मल्टीट्रेड प्राईवेट लिमिटेड बटवाही, हिन्द युनिट्रेड प्राईवेट लिमिटेड बटवाही, मेसर्स मारूति मिनरल्स बटवाही एवं मेसर्स भारत एनर्जी कोल डिपो सिलसिला का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ऑनलाईन दर्शित मात्रा के अनुसार भौतिक सत्यापन भी किया गया। जो निर्धारित मापदण्ड व भण्डारण में अनियमितता पाई गई। इसके अलावा वाहनों के ट्रांजिट पास, पर्चियों, रजिस्टरों, मशीनरी एवं गुणवत्ता इत्यादि का भी सत्यापन किया गया। इस दौरान कोल डिपो संचालकों को ऑनलाईन स्टॉक, वाहनों के ट्रांजिट पास, पर्चियों, रजिस्टरों, मशीनरी इत्यादि संधारण व रखरखाव संबंधी हिदायत भी दी गई है। हरिओम ट्रेडिंग कम्पनी बटवाही, जय दुर्गा मल्टीट्रेड प्राईवेट लिमिटेड बटवाही, हिन्द युनिट्रेड प्राईवेट लिमिटेड बटवाही, मेसर्स मारूति मिनरल्स बटवाही एवं मेसर्स भारत एनर्जी कोल डिपो सिलसिला को खनिज विभाग द्वारा पृथक से मौके पर पंचनामा तैयार कर संचालकां को निर्धारित मापदण्ड व भण्डारण में अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी गई है, तथा। विभाग द्वारा माईनिंग एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही का जा रही है।



