रायपुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर में दो लोगों की रहस्यमयी मौत की जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एसआईटी का गठन किया है। बता दें कि 26-27 मई की दरम्यानी रात को बलरामपुर के पास डुमरखी में सुजीत स्वर्णकार और किरण काशी की रहस्यमयी मौत हो गई थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, जांच की मांग के बाद इलाक़े के विधायक और प्रदेश में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर एस आई टी गठित कर जांच की मांग की थी।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें 9 सदस्य होंगे। विशिष्ट जांच टीम घटना की जांच करेगी, जो तथ्य है वो सामने लाया जायेगा।। विशिष्ट जांच दल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय रायपुर रत्ना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) सरगुजा मनकराम कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) क्षेत्रीय न्याया. विज्ञान लैब सरगुजा पीएस भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बायोलॉजी) क्षेत्रीय न्याय। विज्ञान लैब सरगुजा एसके सिंह, निरीक्षक जिला सरगुजा दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक रायपुर दिव्या शर्मा, प्रधान आरक्षी जिला सूरजपुर विशाल मिश्रा, आरक्षी जिला सूरजपुर प्रेम सागर साहू, आरक्षी जिला सरगुजा रमन मंडल शामिल है। जांच समिति घटना स्थल का भ्रमण कर जांच-पड़ताल के बाद 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Samachar Vani news desk


