जिले में कानून व्यवस्था में सुधार हेतु एसपी बलरामपुर ने ली समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

जिले में कानून व्यवस्था में सुधार हेतु एसपी बलरामपुर ने ली समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

samacharvani.com
0

 




बलरामपुर (समाचारवाणी) 

 जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में दिनांक 07 जून दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण कक्ष में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियो सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के बेहतर परिपालन हेतु जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, संवेदनशील प्रकरणों में किसी भी प्रकार की कोताही न करने की समझाईस दी गई।समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना / चौकी प्रभारी से थाना/चौकीवार   शिकायत के प्रत्येक प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। 

थाना प्रभारी/विवेचक को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा निर्धारित कर शीघ्र प्रकरणों का निराकरण करने का निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों से अवैध मादक पदार्थों के परिवहन को पूर्णतः रोकने, अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण हेतु, एन. डी. पी. एस. अभिनय के आदतन अपराधी पर नजर, नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए, नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के सम्बन्ध में मे अभियान चलाने वाले निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान शहर मे बिना नंबर वाली दो पहिए  एवम् तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइकर्स ,अवैध अमानक साइलेंसर का उपयोग कर आम नागरिकों को परेशान करने वाले चालकों के खिलाफ़ कड़ाई के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 

 इस समीक्षा बैठक में एसपी बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार बरैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन शैलेन्द्र पाण्डेय, एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकडा, एसडीओपी वाडरफनगर राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी बलरामपुर जितेन्द्र खूंटे, एसडीओपी रामानुजगंज याकूब मेमन, रक्षित पर्यवेक्षक विमलेश देवांगन एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी एवं एसपी कार्यालय से स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Samachar vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)