ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर आज वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की गई.
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
आज वट सावित्री पर्व के अवसर पर अंचल में सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष में पूजा अर्चना कर और मौली धागा बांधकर अपने पति के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की ।पौराणिक कथाओं में ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान की प्राण रक्षा की थी। तब से ज्येष्ठ अमावस्या के दिन समस्त सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती है और कथा सुनकर व्रत रखती हैं। पूरे पेड़ पर कच्चा सूत बांध कर पति की सुरक्षा का वरदान प्राप्त करने की कामना करती हैं। सरगुजा के साथ-साथ बलरामपुर एवं सूरजपुर ,कोरिया, मनेंद्रगढ़ , जशपुर जिले में भी वट सावित्री का पूजन विधि विधान से और प्राचीन मान्यताओं के अनुरूप किया गया है। ज्ञात हो कि बरगद और पीपल सबसे अधिक आक्सीजन देने वाले पेड़ हैं और हमारी प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था के वाहक ये पेड़ आज भी हमारी संस्कृति में विद्यमान है।
आज के वट सावित्री व्रत की कुछ तस्वीरें
Samachar Vani news desk, ambikapur






