मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक हज़ार पेड़ लगाने का लिया संकल्प

मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक हज़ार पेड़ लगाने का लिया संकल्प

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

धरती मां बीमार है,उसे बहुत सारे  चिकत्सको की जरूरत है.और वृक्ष ही धरती मां के चिकत्सक हैं। इसी स्लोगन के साथ आज चिकित्सक दिवस पर मेडिकल कालेज अंबिकापुर में डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति , अस्पताल अधीक्षक  डॉक्टर आर्या  , एवं आईएमए के अन्य साथियों के साथ  एवं भविष्य के चिकित्सक युवा साथियों के साथ ग्रीन क्लब अंबिकापुर के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया ।

इस दौरान जिला अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर्या ने सभी मेडिकल स्टूडेंट को पर्यावरण रक्षा हेतु प्रेरित किया।अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में न केवल भविष्य के चिकित्सक तैयार हो रहे हैं जो कि मानव का इलाज करेंगे। मेडिकल कॉलेज से डीन डॉक्टर मूर्ति ने अपने इस मेडिकल कॉलेज कैंपस में धरती मां के चिकित्सक लगभग 1000 वृक्ष भी लगाने का संकल्प  लिया है । विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अब तक लगभग 500 पौधे लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और यहां पर पौधों की विविधताएं हैं हर प्रकार के पौधे लगे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर योगेंद्र गहरवार ने किया।



Samachar Vani news desk, ambikapur



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)