राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
आज राजपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह के द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन नए कानून के संबंध में गणमान्य नागरिक ,जन प्रतिनिधि गण,वरिष्ठ जन,व्यापारी बंधुओं,नगर पंचायत राजपुर के सभी पार्षद गण, सभी ग्रामों के सरपंच एवं ग्रामों के वरिष्ठ जन और युवा साथियों इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों की उपस्थिति में सभी तीन नए कानून भारतीय न्याय सहिंता, नागरिक सुरक्षा सहिंता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई।
कानूनी जानकारी निरीक्षक थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को नये क़ानून प्रक्रियाओं जैसे जीरो पर एफआईआर दर्ज कराना, ई एफआईआर दर्ज करना, इलेक्ट्रॉनिक साधनो का उपयोग कर मोबाईल , व्हाट्सएप, ईमेल,व अन्य संचार साधनो के ज़रिये सूचना भेजने एवं कथन दर्ज कराना तथा पुलिस की कार्यवाही एवं जनता के कानूनी अधिकार आदि के संबंध विस्तृत जानकारी से गणमान्य नागरिकों को बताया गया साथ ही नए काननों में हुए संसोधन के संबंध में बताया गया । उपरोक्त बैठक में राजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल,नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष धरम सिंह , गौरीशंकर अग्रवाल, शिवनाथ यादव , अनिल दुबे, सुरेश सोनी, शिवनाथ जायसवाल, मनोज अग्रवाल , राजेन्द्र त्रिपाठी, व अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ साथ प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एव थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह नगर पंचायत के सी एम ओ श्री राजेश कुशवाहा ,उपनिरीक्षक कमलेश्वर साय, दिनेश राजवाड़े प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, श्याल लाल भगत, एवं थाना राजपुर के सभी पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
![]() |
| Samachar Vani news desk, ambikapur |




