बेटी की शादी को चिंतित महिला ने जहर खा कर की आत्महत्या

बेटी की शादी को चिंतित महिला ने जहर खा कर की आत्महत्या

samacharvani.com
0

 नए कानून के तहत राजपुर में पहला मामला दर्ज़ 




राजपुर (बलरामपुर) 

बेटी की शादी को लेकर चिंतित महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली।महिला को एक लम्बे समय से बेटी की शादी करने का चिंता सता रहा था , जिससे हमेशा से परेशान रहा करती थी और आखिर में आज रात्रि में जहरीली पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

          आज मृत्तिका का पुत्र विक्रम काशी जाति बरगाह निवासी बूढ़ा बगीचा राजपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ कराया गया कि0 मृत्तिका देव कुमारी बरगाह उमर 45 वर्ष रात को लड़की की  शादी की चिंता से ग्रसित अज्ञात ज़हर सेवन कर बेहोश हो गयी। मृत्तिका को बेहोशी की हालत में परिजनो द्वारा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में भर्ती कराया गया जहां रात के 12 बजे देवकुमारी बरगाह की मृत्यु हो गयी। मृतिका के पुत्र की सूचना पर थाना में नए कानूनी प्रावधान के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा—194 के अंतर्गत मर्ग सूचना दर्ज कर पंचनामा विवेचना में लिया गया ।

Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)