अंबिकापुर (समाचारवाणी)
सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला सरगुजा लुण्ड्रा तहसील क्षेत्र के धौरपुर मार्ग के ग्राम चंदेश्वरपुर में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा आज जिला प्रशासन के टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जहां बिना अनुमति के क्रशर संचालन एवं निम्न श्रेणी लाइम स्टोन गिट्टी भंडारण करना पाया गया। क्रेशर पर्यावरण एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित किया जा रहा था और इलाक़े वालों ने कई बार ब्लास्टिंग, क्रेशर से धूल, गड़बड़ियों से परेशान होकर प्रशासन से शिकायत की थी। धौरपुर, चंगोरी, कर्रा, चंद्रेश्वरपुर, भिलाई खुर्द, भेस्की बरियो, बघिमा इलाक़े में इन दिनों अवैध क्रेशर संचालन किया जा रहा है।
क्रेशर उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि क्रेशर संचालन सूरजपुर निवासी संदीप अग्रवाल द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस दौरान लगभग 10 हाईवा बोल्डर, 03 हाईवा गिट्टी स्टॉक किया गया है। स्टॉक किए गए खनिज और क्रेशर ऑपरेशन के संबंध में किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई है। मामले में खान निरीक्षक विवेक साहू एवं राजस्व तथा खनिज विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।


