शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत

samacharvani.com
0

 सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने कहा शिक्षा से ही होगा सबका विकास, माता पिता बच्चों से रोज़ पढ़ाई पर करें  संवाद।



शंकरगढ़ (बलरामपुर)

समाचारवाणी  

शंकरगढ़ में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की फोटो प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पूजन अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर एवम माल्यार्पण कर किया गया।

 स्वागत उद्बोधन के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जय गोविंद तिवारी द्वारा विकास खण्ड में शिक्षा विभाग की उपलब्धी पर प्रकाश डाला गया। सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा बच्चे जब स्कूल से वापस घर जाएं तो अपने माता पिता से स्कूल में होने वाली समस्त गतिविधियों की जानकारी बताएं। इसी के साथ सभी पालक भी प्रतिदिन बच्चों से फीड बैक लेते रहें और घर में बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए प्रेरित करें। तभी शंकरगढ़ विकास खण्ड शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। और जब शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा तब सभी क्षेत्र में विकास होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री शिवशंकर मराबी  ने बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के द्वारा तिलक लगाकर, लड्डू खिलाकर पाठ्य पुस्तक एवम गणवेश देकर किया। इसके बाद वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं बोर्ड में मेघावी छात्रा शिफा परवीन,स्वाति यादव , सादिया समर और रूकसार परवीन एवम कक्षा 12वीं बोर्ड में मेघावी रहे प्रियंशा कश्यप, प्रतिमा खलखो और मंजुला को विधायक महोदया के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा अयोजित न्यौता भोज में विधायक महोदया एवं अन्य समस्त अतिथियों ने बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया। इसके बाद विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। कार्यक्रम को मंडल संयोजक शंकरगढ़ के द्वारा भी संबोधित किया गया। तथा आभार प्रदर्शन सुषमा सोनी प्राचार्य बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ के द्वारा किया गया। कार्य क्रम में मुख्य अतिथि उद्धेश्वरी पैकरा विधायक सामरी, विशिष्ठ अतिथि शिव शंकर मरावी जनपद अध्यक्ष, मंजू राजेश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, मुकेश कश्यप विधायक प्रतिनिधि, प्रभा सिंह जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति, राजेश अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष भा ज पा, निमेष कुमार यादव, प्रेमनाथ गिरी, मंगलू राम, जय गोविंद तिवारी बी ई ओ, संजय दुबे सीईओ, विजय कंवर एबीईओ, मिखाईल खलखो बीआरसी, सफक गौहर, चंद्र शेखर कुमार, कुंवर साय, शोभन भट्टाचार्य, फ्रांस निकुंज, राम पुकार यादव, बृज राज मरावी, सुरेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, जेम्स लकड़ा, राम कुमार राठौर, अर्चना टोप्पो, प्रियंका साय, शिवानी सिंह, ज्योति यादव, सरोज सिंह, शिव कुमार साहू, अनिल यादव, सुदर्शन यादव पवन यादव बलदेव सोनवानी, अमर पुष्प लता, प्रेमाकांता सहित शिक्षक शिक्षिकाए, छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)