राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
बलरामपुर जिले के राजपुर थाने के करवां गांव के युवक ने किशोरी को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज राजपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम करवां निवासी 18 वर्षीय रामकेवल गोंड पिता बसंत टेकाम ने चिलमकला गांव की किशोरी को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो किशोरी ने एक सुसाइड नोट लिखकर बीती रात घर के म्यार पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी रामकेवल के दबाव में आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है।परिजन सुबह घर के छत म्यार पर लटकी हुई लाश देख दंग रह गए। राजपुर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को सुरक्षित निकालकर उसे पोस्टमार्टम उपरांत सुपुर्द कर दिया है।
Samachar Vani news desk, ambikapur


