पुलिस अधीक्षक ने दी नए कानून की विस्तार से जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने दी नए कानून की विस्तार से जानकारी

samacharvani.com
0




बलरामपुर (समाचारवाणी न्यूज़) 

आज थाना परिसर राजपुर में थाना पस्ता,राजपुर,थाना शंकरगढ़,चौकी बरियों के प्रभारियों एव समस्त थाना स्टाफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स बलरामपुर शैलेष पांडेय द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए तीन नए कानून की विस्तार से जानकारी दी गई।

 इस 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा सहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत रुप से कानूनी जानकारी दिया गया ,एवं नये कानून में पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में बताते हुए  सभी  क़ानून प्रक्रियाओं जैसे ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराना, ई एफआईआर दर्ज करना, इलेक्ट्रॉनिक साधनो का उपयोग कर  व्हाट्सएप , ईमेल व अन्य संचार साधनो के ज़रिये सूचना भेजने एवं कथन दर्ज कराने की जानकारी दी गई। एसपी बलरामपुर एवं एडिशनल एसपी ने पुलिस की कार्यवाही एवं जनता के  कानूनी अधिकार  आदि के संबंध विस्तृत जानकारी दी । 

 नागरिकों के अधिकार की जानकारी देते हुए पुलिस के कर्तव्य, कानूनों के अनुपालन में सावधानी, आम जनों से व्यवहार, अपराध नियंत्रण के तरीक़े बताए गए,साथ ही नए काननों में हुए संशोधन के संबंध में बताया गया । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने सभी थाना प्रभारी को बेहतर पुलिसिंग के साथ सावधानी से कानूनों की जानकारी लेकर अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए। 

उपरोक्त बैठक में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह,थाना प्रभारी शंकरगढ़ जितेंद्र सोनी,थाना पस्ता,चौकी बरियों प्रभारी सुभाष कुजूर, उपनिरीक्षक कमलेश्वर साय, दिनेश राजवाड़े प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, श्याल लाल भगत, एवं   सभी थाना के  पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)