रायपुर (समाचारवाणी न्यूज)
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा घोटाले में आरोपी से घिरे तत्कालीन अध्यक्ष सचिव और अन्य सदस्यों की जांच के लिए आज से सीबीआई ने रायपुर में कार्यवाही शुरू कर दी है। इन्होंने रायपुर और भिलाई में अलग-अलग जगह पर आज छापे मार कर दस्तावेज जप्त किया है।
सीजीपीएससी के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इसके सभी पदाधिकारियों पर पद का दुरुपयोग और रिश्तेदारों को भर्ती कराने का आरोप लगा था।2020-2022 भर्ती के दौरान डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी और वरिष्ठ पदों के चयन में पक्षपात के आरोप लगे हैं। सीजीपीएससी घोटाले में शामिल अध्यक्ष समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू,एसीबी पुलिस स्टेशन रायपुर में अपराध संख्या 05/2024 और बालोद जिले में स्थित अर्जुन्दा पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 28/2024 के तहत केस दर्ज है।
2020-2022 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में पदस्थ अफसरों पर आरोप है, कि उन्होंने अपने बेटे, बेटी, रिश्तेदारों, अपने परिचितों को भर्ती करके अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। खुद के अलावा सरकारी अफसरों, कारोबारियों और राजनेताओं के बच्चों का भी सलेक्शन नियमों के खिलाफ हुआ है। इन सब मामलों में साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई के अफसर आज सोमवार को रायपुर और भिलाई में अलग-अलग जांच कर रहे है।
Samachar Vani news desk


