पहाड़ी कोरवा आश्रम में बच्चों ने लगाए पौधे

पहाड़ी कोरवा आश्रम में बच्चों ने लगाए पौधे

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर

राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ में एक पेड़ माँ के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महा वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत पहाडी़ कोरवा बालक आश्रम लाऊ में  मुख्य अतिथि मण्डल महामंत्री संतोष तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती फुलमति साडिल्य, एसटी मोर्चा महामंत्री सुरेश टोप्पो, भाजयुमो उपाध्यक्ष  दिनेश यादव के साथ मिलकर विशेष  संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों द्वारा कैम्पस में पौधा रोपण किया गया। बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों ने फलदार पौधे लगाए। लाऊ ग्राम पंचायत द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए जा रहे हैं। भाजपा मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु, प्रकृति रक्षा, ऑक्सीजन देने वाले और गर्मी कम करने हेतु हर घर में दस पौधा लगाएं। इन्होंने ग्रामीण अंचलों के युवाओं से हर साल गांवों में सघन वृक्षारोपण करने हेतु हौसला बढ़ाया। कलेक्टर बलरामपुर श्री रिमीजियूस एक्का के निर्देश पर राजपुर विकासखण्ड में  खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार ने सभी स्कूलों और पहाड़ी कोरवा आश्रम, सभी छात्रावास कैंपस में पौधे लगाने , बच्चों को पर्यावरण शिक्षा से जोड़ने लगातार प्रेरित कर रहे हैं।




Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)