डीपाडीह समिति में किसानों को खाद नहीं मिलने से रोषित हुए किसान, विधायक प्रतिनिधि ने कराया किसानों को खाद वितरण
शंकरगढ़ (बलरामपुर)
बलरामपुर जिले के सहकारी सोसाइटी डीपाडीह कला में लगभग 20 दिनों से किसान डीपाडीह सोसाइटी के चक्कर काटते काटते परेशान हैं। इसके उपरांत किसानों ने भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष सदानंद पैकरा ,जिला कोषाध्यक्ष भाजपा राजेश अग्रवाल से किसानों ने खाद नहीं मिलने की शिकायत की। इन्होंने कहा कि खाद न मिलने पर खेती किसानी करने में हम किसानों को भारी समस्या खेती किसानी करने में आ रहा है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने शाखा प्रबंधक अशोक सोनी को खाद्य वितरण करने को कहा ।आज मंगलवार को समस्त भाजपा नेता के मौजूदगी में लगभग 200 किसानों को खाद वितरण किया गया जिससे किसान काफी प्रसन्न होकर गए।भाजपा नेता के पहल से किसानों को खाद मिलने से किसानोंमें खुशी की लहर देखी गई।भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार कश्यप जिले कोषाध्यक्ष भाजपा राजेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता ,भाजपा के समस्त नेता की मौजूदगी में खाद वितरण किया गया।


