वृद्धा के मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐय्याशी में उड़ाए पैसे

वृद्धा के मकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐय्याशी में उड़ाए पैसे

samacharvani.com
0

 


 

(Samachar Vani news)

राजपुर 

बलरामपुर जिले के राजपुर में सेवानिवृत्त नर्स के सूने मकान से 1,45000 रुपए चोरी करने वाले आरोपी को आज राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाईहै।अपने नाबालिक साथियों के साथ वृद्धा के मकान में चोरी कर रुपए उड़ाने वाले ग्राम सरमाना, बतौली निवासी युवक राहुल सारथी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात श्रीवास्तव निवासी अम्बिकापुर द्वारा एक लिखित आवेदन थाना में देकर अपनी सास लक्ष्मनिया जो स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद से 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुकी है महुआ पारा राजपुर में कच्चे के मकान में अकेली निवासरत थी। बीते दिनांक 9 जुलाई को मोबाइल फ़ोन से सूचना मिली की सास लक्षमनिया बीमार है। बीमारी की सूचना पाकर दिनांक 10जुलाई को अम्बिकापुर संजीवनी हस्पिटल में भर्ती कर इलाज कराये तथा 26जुलाई को इलाज से छुट्टी होने पर प्रार्थी अपने घर परिवार अम्बिकापुर में अपनी सास को साथ रखकर सेवा सत्कार कर रहे थे। प्रार्थी द्वारा बीच में किसी अज्ञात दिन राजपुर आया घर को सामने हिस्से को ठीक ठाक सही सलामत देखकर वापस लौट गया था घर के पिछले हिस्से को नहीं देख पाया था।प्रार्थी प्रभात श्रीवास्तव को राजपूर से दिनांक 23.08.28 को मोबाइल फ़ोन से सूचना मिली कि सास लक्षमनिया के राजपुर महुआ पारा निवास में चोरी हो गया है। प्रार्थी खबर पाकर अपने सास के मकानमें जाकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति घर के पिछले दीवाल से चढ़कर पिछले घर दरवाज़ा का सिटकनी तोड़कर अंदर घूँसकर घर अंदर आलमारी में रखे रुपये 1,45000/- एक लाख पैंतालीस हज़ार चोरी कर लिया है।

        विवेचना पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की महुआपारा निवासी राहुल सारथी जो आर्थिक रूप से कमजोर है, किंतु अभी कुछ दिन पूर्व से अनाप शनाप रुपये खर्च कर नया मोबाइल फ़ोन, नया होम थिएटर, महँगा शराब-बीयर में रुपया खर्च कर रहा था। सूचना पर राहुल सारथी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये रक्षाबंधन त्योहार के 2-3 दिन पूर्व अपने नाबालिग साथियों के सहयोग से सेवानिवृत्त लक्षमनिया के घर से सूनेपन का फ़ायदा उठाकर घर के पीछे दीवाल में चढ़कर घर के दरवाज़ा सिटकनी को तोड़कर घर अंदर घूँसकर आलमारी मे रखे कुल रुपये एक लाख पैंतालीस हज़ार को चोरी कर लेना आरोपी राहुल सारथी द्वारा बताया गया। आरोपी द्वारा चोरी में प्राप्त रुपया में से ख़रीदे गये एक नग मोबाइल फोन क़ीमत 19000/- होम थियेटर Rs 5000/- 16 अगस्त 24 को खाते में जमा किये गये Rs 10000/- की जमा पावती तथा Rs 15000/- नक़द कुल 51000/- रूपये को जप्त किया गया है। शेष राशि को आपस में बाँटकर दारू बीयर पीने, पार्टी मनाने, होटल में खान पान करने, रक्षा बंधन त्योहार में DJ बाजा बजाने, कपड़ा ख़रीदने, पथरी बीमारी का दवा ख़रीदने , अपनी पत्नी को खर्च के लिए देना , कपड़ा ख़रीदने में तथा  रुपये 10 हज़ार में स्कॉर्पीओ वाहन किराये कर अपना ससुराल सीतापुर आने जाने में खर्च करना बताए है। आरोपी द्वारा सेवानिवृत्त बहत्तर वर्षीय (72 वर्ष) लक्षमनिया के बीमार होने पर अब नहीं बचेगी सोंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना आरोपी द्वारा बताया गया।आरोपी द्वारा यह भी बताया गाया की आरोपी की माँ बीच बीच मे पीड़िता लक्षमनीया के यहाँ घरेलू काम के लिए जाती थी,जो अपने घर में लक्षमनीया के यहाँ बहुत रुपया होने की बात की थी जिसे आरोपियों द्वारा सुनकर नियत बदल गया और  चोरी किए जाने का मन बनाया गया।

         प्रार्थी की सूचना पर अपराध पंजीबध कर तत्काल घटना से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र पांडेय को विस्तारपूर्वक घटना से अवगत कराया गया तथा उनके मर्गदर्शन में 18 घंटे के अंदर ज़ब्ती कार्यवाही कर चोरी किये गये सम्पत्ति को बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया गया।

        उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश रजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, अशोक तिरकी, फ़िलिरियस टोप्पो, प्रधान आरo राजेंद्र ध्रुव, श्यामलाल भगत, आरo-नरेंद्र कश्यप, अजय टोप्पो, संतोष सिंह, शिवलाल कुजुर, सुनील तिरकी, लखेश्वर पैकरा, विजय पैकरा, सैनिक सुशील यादव सक्रिय रहे।

    Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)