युवक कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार

युवक कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर )

समाचारवाणी 

  छत्तीसगढ़ के भिलाई  विधायक देवेन्द्र यादव सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चालीस से अधिक लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के प्रदेश सरकार के खिलाफ आज  बलरामपुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन के दौरान राजपुर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही । पुलिस द्वारा मुख्यमार्ग के दो स्थानो पर बैरिकेटिंग किया गया था। प्रदर्शनकारी एक बैरिकेट को तोड़ कर दूसरे बैरिकेट तक पहुंचे जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के साथ झूमाझटकी भी देखनो को मिली।दूसरे बैरिकेट से ही सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल मंडी प्रांगण ले जाकर मुचलका पर छोड़ दिया गया। राजपुर एसडीएम के समक्ष ज्ञापन सौंप कर अपना प्रदर्शन समाप्त किया।



        प्रदेश के आह्वान पर जिला स्तरीय युवा मोर्चा के द्वारा आज राजपुर के गांधी चौक में युवाकांग्रेस,एनएसयूआई,स्थानीय कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थितरहे। बलौदाबाजार में हुए घटना और भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव के साथ कई निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सरकार की अनीति पूर्ण कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमाला बोला। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा के कानूनी न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छूपाने के लिए निर्दोष लोगों के ऊपर गलत ढ़ंग से आरोप लगा कर गिरफ्तारी करा रही है जो बिल्कुल गलत है,भाजपा सरकार की सत्ता होने के बाउजूद बलौदाबाजार में इतनी बड़ी हिंसक घटना का घटित होना अपने आप में एक बड़ी शर्मनाक घटना है जो भारत के इतिहास में पहली घटना है जो छत्तीसगढ़ में घटित हुई है। हम छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार से पुछना चाहते हैं कि जब बलौदाबाजार में जो हिंसक घटना घटित हुआ उस समय किस पार्टि के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक थे जो एक समाज के विरोध प्रदर्शन को उग्र होने से पूर्व संभाल पाने में नाकाम रही,आखिर सरकार उन दोषियों पर कार्यवाही करने से कुरेज क्यों कर रही जो उन प्रदर्शनकारियों के लिए टेंट की व्यवस्था की,साउंड की व्यवस्था की और जो उनके खाने,पीने व नास्ते की व्यवस्था की। आखिर वे कौन लोग थे जो सतनामी समाज के आड़ में बलौदाबाजार में उपद्रव कर गुमनाम हो गए। भाजपा की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के आड़ में किसी भी निर्दोष के ऊपर अनैतिक कार्यवाही ना करे और जल्द से जल्द कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं को बाईज्जत रिहा करे नही तो आने वाले समय में इससे बड़ी उग्र आंदोलन करने को कांग्रेस के कार्यकर्ता विवश हो जाएंगे।

        कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की आठ से नौ महिने का कार्यालय हो चुका है इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश व जिला स्तर में कोई भी विकास के कार्य धरातल में नही दिख रहा है, दिख रहा तो मात्र महतारी वंदन योजना यह कब दम तोड़ देगी उसका कोई गारंटी नही है। गांव और शहरों की सड़कों की इस्थिति इतनी बदहाल हो चुकी है कि लोगों को आवागमन के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, रोजाना सैकड़ों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे हैं जिसके लिए भाजपा सरकार अपनी आठ महिने के कार्यकाल में इस ओर कोई पहल नही कर पाई है। बलरामपुर जिले की बात कहें तो यहां से सांसद,विधायक और मंत्री सभी भाजपा से हैं लेकिन जिले की विकास की बात हो तो बिल्कुल शुन्य नजर आ रहा है जो जिले के लिए बहुत ही बिडम्बना की बात है। जहां सरकार को प्रदेश के विकास के कार्य करना चाहिए था लेकिन भाजपा सरकार निर्दोष लोगों पर एफआईआर कराने में मसरुफ है।



कार्यक्रम में मुख्यरुप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पूर्व लूण्ड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम,लघुवनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मिंज,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकरगढ़ विजय पैकरा,बलरामपुर युवा जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ,प्रदेश सचिव नीरज तिवारी,विवेक सिंह देव,पूर्णिमा सेमरिया,,मुजस्सम नजर उपाध्यक्ष ,राजेन्द्र भगत कुसमी,सत्यनारायण अग्रवाल,हीरालाल यादव,रूपेश यादव,राहुल जायसवाल प्रभारी युवा कांग्रेस बलरामपुर,दीपक बुनकर सामरी विधानसभा अध्यक्ष,सुमंत गुप्ता वाड्रफनगर विधानसभा अध्यक्ष,अभिषेक सिंह जिला उपाध्यक्ष,विवेक सिंह,पंकज यादव,तेज प्रताप सिंह,सुमित सोनी,नदीम,अर्जुन यादव,आशीष यादव,दयासागर सिंह,बृजेश मिश्रा,विद्यावती बेक,अभय स्वर्णकार,देवबली टेकाम,राहुल भारती,मुनेश कुमार,अदित्य विभु जायसवाल,पंकज ठाकुर,आलोक सिंह, सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन रूपेश यादव व आभार प्रदर्शन बृजेश यादव ने किया।


     Samachar vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)