सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य और सामरी विधायक श्रीमति उधेस्वरी पैकरा की अध्यक्षता में हुआ सामुदायिक भवन का लोकार्पण
शंकरगढ़, (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
जिला बलरामपुर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सर्व ब्राह्मण सभा शंकरगढ़ द्वारा जिला विप्र सम्मेलन शंकरगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बलरामपुर जिले के सभी ब्लॉक से आये सदस्यों ने सामाजिक एकता और सर्व समाज के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया.
शंकरगढ़ में ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के द्वारा किया गया. इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मंत्र के साथ ब्राह्मण सभा के सामुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन कर सर्व ब्राह्मण समाज के लिए इसे लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं समरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा,जनपद अध्यक्ष शिव शंकर मरावी का पुष्पहार से अभिनंदन किया गया.
लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विराट राज तिवारी एवं पंकज मिश्रा के साथ आचार्य धनीराम दुबे की टीम द्वारा स्वस्तिवाचन से हुआ.जनपद सभा कक्ष शंकरगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सभी ब्राह्मण बन्धुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह ख़ुशी का पल है, जब हम पूरे समाज को रास्ता दिखाने वाले ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर पूरे जिले के विभिन्न इलाकों से आए हुए सम्मानित सदस्यों के साथ संवाद कर रहे हैं.
श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि युगो से ब्राह्मण सामाजिक चेतना का मार्ग प्रशस्त करते रहे हैं. वर्तमान समय में देश काल की परिस्थितियों को देखते हुए ब्राह्मण समाज के ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई है. ऐसे समय में जब विध्वंसकारी शक्तियां सामाजिक ताना-बाना को, भारतीय संस्कृति और हमारे पूरा वैभव को, हमारे ज्ञान और लोकजीवन को प्रभावित कर रही हैं, ऐसे समय में ब्राह्मण समाज को लोक हित में ज्ञान और संस्कार देते हुए आदर्श समाज निर्माण की आवश्यकता है.
इन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ एवं धार्मिक दृष्टांत देते हुए कहा की भारतीय संस्कृति और हमारे गौरवशाली विरासत और को संभालने और ज्ञान प्रकाश पुंज से ग्रामीण अंचल को प्रकाशित करने की आवश्यकता है. संस्कृति और विकास के साथ हमें अपने मान्यताओं और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुचाने और आदर्श आचरण के साथ सामाजिक विसंगतियों को दूर करने का प्रयास भी करना होगा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामरी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हम सब के प्रयासों से आज ब्राह्मण समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जा रहा है. समाज में मिलजुल कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा. अपनी संस्कृति परंपरा की रक्षा के साथ, ब्राह्मण समाज को ज्ञान का विस्तार करते हुए पारंपरिक वैभव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास करना होगा. श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने ब्राह्मण समाज के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए शंकरगढ़ सामुदायिक भवन में सीसी सड़क और शेड निर्माण, राजपुर और कुसमी सामुदायिक भवन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की. इन्होंने सभी विप्र बंधु को बधाई देते हुए कहा कि हमें आप सबका मार्गदर्शन चाहिए कि कैसे हम इस अंचल को, और समाज को बेहतर कर सकते हैं.विधायक ने उपस्थित सभी महिलाओं से आत्मीय मुलाकात करते हुए महिलाओं के साथ भोजन का आनंद लिया. इन्होंने ब्राह्मण समाज की महिलाओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं जिला समूह सदस्यों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके साथ संवाद किया.
शंकरगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष शिव शंकर मरावी ने जिला विप्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य का अवसर है जब जनपद पंचायत के प्रांगण में ब्राह्मण समाज का सामुदायिक भवन हम उन्हें सौंपने जा रहे हैं समाज के सभी गतिविधियों में हम सभागी रहेंगे और मिलजुल कर सामाजिक विकास का कार्य करेंगे.इन्होंने सामाजिक गतिविधियों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉ बी. एन.द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम में आपकी सहभागिता पर हम आभार व्यक्त करते हैं. इन्होंने कहा कि हमारी मूल भाषा संस्कृत पर संरक्षण और आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि हमारे वेद पुराण उपनिषद संस्कृत भाषा में है इसलिए ज्ञान की वृद्धि हेतु हेतु भाषा का संरक्षण संवर्धन आवश्यक है.
इन्होंने शंकरगढ़, राजपुर, वाड्रफनगर बलरामपुर कुसमी रामानुजगंज क्षेत्र में ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे हैं गतिविधियों की जानकारी दी और समस्याओं पर अपनी बात भी राखी इन्होंने सांसद विधायक को समाज की तरफ से मांग पत्र भी सौंपा .
सभा को संबोधित करते हुए सचिव उमेश कुमार ओझा ने कहा कि शंकरगढ़ में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, और पूरे जिले से आए हुए विप्र सादस्यों के मौजूदगी में सम्मानित अतिथियों द्वारा लोकार्पण किये जाने से हम गौरवान्वित हैं. हम सभी मिलजुल कर सभी समाज के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सामाजिक एकता को कायम रखेंगे. इन्होंने सभी सदस्यों से आदर्श आचरण और ज्ञान अर्जित करने के साथ समस्याओं के समाधान हेतु मिलजुलकर प्रयास करने का आह्वान किया.
जिला उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने इस अवसर पर सबको बधाई देते हुए समाज के लिए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज श्रीमती उद्देश्य श्री पर के सहयोग हेतु आभार प्रदर्शित किया. स्वागत उद्बोधन शंकरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष अनिल पांडे ने किया. इस अवसर पर सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया.
पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन ब्राह्मण समाज के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र तिवारी ने किया.
पूरे कार्यक्रम का संयोजन करते हुए अपने उद्बोधन में सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि मध्य भारत और सरगुजा अंचल में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के लिए संत गहिरा गुरु जी का स्मरण करते हुए हम उन्हें नमन करते हैं,और उन्हीं के पद चिन्ह पर चलते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज संत समाज की परंपरा, आदर्श जीवन शैली को प्रोत्साहित करते हुए सरगुजा से लेकर दिल्ली तक विकास की नई इबारत लिख रहे हैं.संस्कृत और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए आपका प्रयास स्वागतेय है. इन्होंने सामाजिक भवन के लिए और हेतु मांग के अनुरूप घोषणा के लिए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी के साथ जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सभी ब्लॉक से आए अध्यक्षों द्वारा सभी सदस्यों के साथ कैंपस में वृक्षारोपण किया और प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया.
कार्यक्रम को शंकरगढ़ के जनपद सीईओ संजय दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी जय गोविंद तिवारी, कृपा सिंधु मिश्रा वाड्रफनगर, एस पी.चतुर्वेदी शंकरगढ़ सरक्षक,एस.डी दुबे राजपुर,अरविंद तिवारी कुसमी , अनिल दुबे राजपुर अध्यक्ष,भानू प्रकाश दीक्षित बलरामपुर, सुरेश जी वैद्य कुसमी,रामबचन पाण्डेय संभागीय प्रभारी, ने भी सम्बोधित किया.
इस अवसर पर शंकरगढ़ संरक्षक सुनील पांडे राम लखन पांडे अनिल मिश्रा, सुतीक्ष्ण दुबे प्रदीप मिश्रा, उमेश दुबे रामबाबू भारती प्रेम नाथ गिरी, राजपुर से सत्येंद्र पांडे, नरेन्द्र शुक्ला राजेंद्र दुबे, नागेंद्र तिवारी हरिशंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, पंकज दुबे राकेश भारती,संतोष पांडे आनंद पांडे संतोष तिवारी,रवि शंकर दुबे,माला तिवारी, सुनील तिवारी विराट राज तिवारी पंकज मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी,विद्यानंद दुबे धीरज मिश्रा प्रदीप मिश्राl संजय मिश्रा इंद्रजीत दुबे,गीता दुबे आशीष महाराज,चंद्रभूषण तिवारी, आदि मौजूद रहे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं युवाओं बच्चों के साथ समाज के वरिष्ठ जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की.
( समाचारवाणी न्यूज़ डेस्क अंबिकापुर )












