श्री राधा वल्लभ मंदिर सहित अंचल में जन्माष्टमी पर पारम्परिक श्रद्धा और उल्लास

श्री राधा वल्लभ मंदिर सहित अंचल में जन्माष्टमी पर पारम्परिक श्रद्धा और उल्लास

samacharvani.com
0

 


 अंबिकापुर (सरगुजा) 

(Samachar Vani news, 26 August 2024)

हरे कृष्ण.. जय श्री कृष्ण.. हरे हरे. आज  श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जन्माष्टमी पर्व पूरे सरगुजा अंचल में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों द्वारा व्रत,उपवास, पूजन, भजन संध्या के साथ नगर के युवा वर्ग के मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साह से जुटे हैं.इस के साथ गांव गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की धूम है.

 आज मंदिरों में आकर्षक तैयारी की गई है। अंबिकापुर में रियासतकालीन राधा-वल्लभ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रौशनी और आकर्षक साज सज्जा के साथ भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में आज नगर सराबोर है.












सरगुजा महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव ने पैलेस में राधा-वल्लभ मंदिर का निर्माण रियासतकाल में अपनी माता के लिए किया था. मंदिर में रामानुज शरण सिंहदेव की माता पूजा करतीं थीं. तब से कृष्ण जन्माष्टमी पर इस मंदिर में विशेष पूजा की जाती है. इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी राधा-वल्लभ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मनाई जा रही है.कृष्ण जन्मोत्सव के लिए पालना लगाया गया है. 

राजपुरोहित कराते हैं विशेष पूजन

जन्माष्टमी पर प्राचीन राधा वल्लभ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है. शाम 4 बजे से महिला मंडल की सदस्य भजन-कीर्तन कर रही हैं. जन्माष्टमी पर राजपुरोहित रात करीब 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. विधि-विधान से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे. राजपरिवार के सदस्य भी विशेष पूजा-अर्चना में हिस्सा  ले रहे हैं.


रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी 

सरगुजा पैलेस में प्राचीन राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह 8.20 बजे अष्ठमी तिथि लग जाएगी, जो 27 अगस्त की सुबह 6.34 बजे तक रहेगी. रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त की रात 9.10 बजे से 27 अगस्त की सुबह 8.23 बजे तक रहेगा.रात में कृष्ण जन्मोत्सव चलता रहेगा.


देखें वीडियो..



Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)