इलाके के शासकीय और निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं.
राजपुर
समाचारवाणी
राजपुर अंचल में आजादी पर्व धूमधाम और पारंपरिक उत्सव के साथ मनाया गया । गांव गांव में प्रभात फेरिया निकाली गई और सभी शैक्षणिक और निजी संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभी जगह नागरिकों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया,और देशभक्ति के गीतों से राजपुर अंचल में उत्सव का माहौल देखा गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तारतम्य में नगर के गांधीचौक में वरिष्ठ नागरिक आर.सी.पी.अम्बष्ट,नगरपंचायत कार्यालय में अध्यक्ष धरम सिंह,जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष अनीता बेक, उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल,राजपुर थाना में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह व राजपुर के वन विभाग में उप मंडलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव ने रैंजर महाजन साहू के साथ, खंड शिक्षा कार्यालय में बी ई ओ आदित्य पटनवार ने ध्वजारोहण किया। आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर सभी शासकीय संस्थाओं में झालर लगाकर आकर्षक साज सज्जा की गई थी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया, जहां स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिगण एवं आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।इसके बाद नगर पंचायत राजापुर,जनपद पंचायत राजपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, वन विभाग व्यवहार न्यायालय, महिला बाल विकास विभाग, बालक हाई स्कूल महूआपारा, एकलव्य विद्यालय राजपुर,बालक प्राइमरी स्कूल राजपुर,कन्या स्कूल,स्वामी आत्मानंद स्कूल थाना राजपुर एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय कॉलेज सहित अन्य कई प्रमुख शासकीय संस्थाओं शासकीय स्कूलों एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं तथा निजी संस्थानों,बैंकों में भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कई स्कूलों में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।राजपुर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।









