राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं लघु वनोपज संघ पूर्व अध्यक्ष राजू सोनी के बरियों स्थित निवास पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का ढोल नगाड़े,आतिशबाजी से स्वागत किया गया. बरियों नेशनल हाईवे पर मंत्री के काफिले का अभिनंदन किया गया. पुष्प वर्षा माल्यार्पण के साथ श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का राजू सोनी के निवास पर स्वागत किया गया. नागरिक अभिनंदन के साथ आरती, पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की गई.
उपहार भेंट कर परिवार जनों, स्वर्णकार समाज के सदस्यों बरियों के नागरिकों ने आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं विकास कार्यों पर चर्चा की.राजू सोनी के परिवार वालों ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से बातचीत करते हुए पुनः आने का आग्रह किया.
इ स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे बलरामपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह का भी पुष्पहार से स्वागत किया गया. इन दोनों भाजपा नेताओं ने आमजनों, भाजपा कार्यकर्त्ता को आज़ादी पर्व की बधाई दी . बरियों से राजू सोनी के साथ जितेंद्र छोटू जायसवाल, प्यारे लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, सुरेश सोनी, अरुण सोनी, रानू सोनी सहित बरियों के नागरिक मौज़ूद रहे.
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रभारी के रूप में ध्वजारोहण उपरांत अंबिकापुर वापस आते समय बरियों में राजू सोनी के निवास में परिवार जनों से संवाद किया. इस दौरान स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, स्थानीय नागरिक,पुलिसकर्मी,भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Samachar vani news






