राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
राजपुर ब्लॉक के बरियों में नेशनल हाईवे 343 पर आज सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई और स्कूल, पुलिस चौकी, हॉस्पिटल में पौधे लगाए गए. भाजपा महामंत्री जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली में सहभागिता की। सामरी विधायक ने कहा की हमें तिरंगे को सम्मान देते हुए हर गांव, हर गली, हर घर तक तिरंगे की शान में संदेश पहुँचाना है, आज़ादी, पर्व में हर घर इस अभियान से जुड़ें।
स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारियों के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। देश भक्ति के भावनाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, तिरंगा झंडा लहराता रहे... नगर गुंजायमान कर दिया.स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरियों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ स्कूल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए,। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी मौजूद छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने स्वतंत्रता दिवस के पहले तिरंगा यात्रा को सफल बनाने और गांव-गांव तक आजादी का संदेश पहुंचाने के लिए छात्र-छात्राओं से अपील की।.इस तिरंगा
यात्रा में सामरी विधायक के साथ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल,,सुनील जायसवाल सुरेश गोयल, विष्णु अग्रवाल, अनिल जायसवाल खोखनिया मुरारी श्रीवास्तव, शुभम जायसवाल, हरिकिशुन सरपंच, भजन राम, ओमकार अगरिया यश जायसवाल,श्रीकांत आदि शामिल रहे
यात्रा में सामरी विधायक के साथ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल,,सुनील जायसवाल सुरेश गोयल, विष्णु अग्रवाल, अनिल जायसवाल खोखनिया मुरारी श्रीवास्तव, शुभम जायसवाल, हरिकिशुन सरपंच, भजन राम, ओमकार अगरिया यश जायसवाल,श्रीकांत आदि शामिल रहे
पुलिस चौकी में धूमधाम से मना तिरंगा उत्सव, पुलिस कर्मियों ने भी लगाए पौधे
बरियों पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने पौधे लगाकर नगरवासियों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करते हुए इलाके में हरियाली बनाए रखने की अपील की. चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर ने सभी को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया. पुलिस स्टॉफ और बच्चों ने कैंपस में पौधे लगाए.
अस्पताल परिसर में हरियाली लाने लगाए पौधे
बरियों स्कूल,अस्पताल परिसर में भी पौधे लगाए जाने की शुरुआत हुई. बरियों प्राचार्य श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव के नेतृत्व में बालिकाओं ने भी तिरंगा रैली और पौधा लगाने में उत्साह के साथ सहभागिता दिखाई.
इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव (प्राचार्य), अरविंद गुप्ता, राधा रमन शर्मा, विजय तिवारी,दीपक गौराहा, आर सी राय,सुनीति तेलंग, पूजा तिवारी, वंदना साहू, रेशमा बैक, प्रिंस त्रिपाठी, आदि मौज़ूद रहे।
Samachar vani news desk, ambikapur







