मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर ने कलकत्ता की घटना पर किया प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर ने कलकत्ता की घटना पर किया प्रदर्शन

samacharvani.com
0

 



 अंबिकापुर 

समाचारवाणी

आज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कॉलेज कैंपस के बाहर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और पीजी के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च कर कोलकाता के जीबी कर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और दरिंदगी के साथ मर्डर के दोषियों को तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की सीबीआई इंक्वारी की भी मांग की। संध्या 7:00 बजे जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले माता देवेंद्र कुमारी चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के मेडिकल छात्र-छात्राओं और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ पीजी स्टूडेंट ने कोलकाता में अमानवीय और दर्दनाक हादसे में मृतक डॉक्टर  के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए 2 मिनट का


मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


 जूनियर डॉक्टरों की टीम ने मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना प्रकट की। इन्होंने आज कोलकाता की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के नाम से एक ज्ञापन सौंपा।मेडिकल कैंपस में छात्रों की सुरक्षा, रेजिडेंट डॉक्टर और चिकित्सकों की सुरक्षा, कैंपस में हर जगह सीसीटीवी कैमरे सर्विलेंस,अंधेरे कोनों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था, मेडिकल स्टूडेंट और महिला चिकित्सकों के लिए सभी सुरक्षा उपाय, और आवश्यक सुविधाओं की मांग की।इन्होंने सुरक्षा के सभी प्रावधानों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई होने और कोलकाता के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने,मामले में संलिप्त सभी दोषी लोगों पर  जांच सीबीआई से करने की भी मांग रखी।आज संध्या पूरे मेडिकल कॉलेज कैंपस में अंबिकापुर में अध्यनरत चिकित्सा छात्र-छात्राओं के साथ रेजिडेंट डॉक्टर की टीम ने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रबंधन एवं सरकार से उचित कार्रवाई की मांग रखी है।





Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)