अंबिकापुर (समाचार वाणी)
तेज बारिश के मौसम में अंबिकापुर नगर में पिछले दो दिनों से चल रही बिजली की आंख मीचोली से नगरवासी परेशान है. कल दोपहर बाद से अलग-अलग मोहल्ले में विद्युत सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. विवेकानंद नगर,नमूना इलाके में कल दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:30 एवं रात्रि 12:30 बजे से सुबह 8:30 तक बिजली गुल रही. आज शाम 7:00 बजे के बाद विद्युत अवरोध पुनः शुरू हो गया है.बिजली नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है. दैनिक जरूरत एवं बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है. आज रात भर लाइट कटने के कारण कई घर में पानी की किल्लत देखी गई. बारिश के मौसम में लगातार फाल्ट होने के बाद अंबिकापुर का विद्युत अमला इसे सुधारने में लगातार लगा हुआ है.किसान राइस मिल रोड एमजी रोड, पटपरिया, नमना कला, आदि मोहल्ले में विद्युत अवरोध होने के कारण नागरिक परेशान है. कई बार गांधीनगर विद्युत कार्यालय के फ्यूज कॉल सेंटर में मोबाइल रिसीव नहीं किया जाता इससे सूचना देने में भी परेशानी हो रही है.



