पार्षद निधि में फ़र्ज़ी भुगतान के जांच की मांग की पार्षदों ने

पार्षद निधि में फ़र्ज़ी भुगतान के जांच की मांग की पार्षदों ने

samacharvani.com
0




 राजपुर (समाचारवाणी) 

 नगर पंचायत राजपुर में निकाय कर्मचारियों और अधिकारियो ने मिली भगत करते हुए पार्षद निधि के नाम  एडवांस निधि के नाम पर लगभग पच्चीस लाख रूपये का फर्जी भुगतान एडवांस  के रूप में करने का आरोप कुछ पार्षद ने लगाया है.वही शेष पार्षदों के अनुशंसा पर शासन से निधि प्राप्त नही हुई हैं कहकर सौतेला व्यवहार करते हुए वार्ड विकास कार्य को रोकने की लगातार कोशिश की जा रही है।आज कुछ पार्षद ने आरोप लगाते हुए  एस. डी.एम कार्यालय ज्ञापन सोपकर जांच की मांग की है।

 इन पार्षदों को जन भावना के अनुरूप कार्य करने में परेशानी के साथ ही आम नागरीको के समक्ष लज्जित होना पड़ रहा हैं ज्ञात हो नगर पंचायत राजपुर के निर्वाचित पार्षदों को अब तक दस लाख रूपये प्रति वार्ड विकास खर्च करने एवं अध्यक्ष निधि में पचास लाख रूपये खर्च करने के लिए शासन से प्राप्त हुआ हैं लेकिन निकाय कर्मचारियों को द्वारा  अब तक लगभग पैसठ लाख एवम  कुछ पार्षदों के लगभग पन्द्रह-पन्द्रह लाख रूपये तक भुगतान किया जा चुका हैं। नगर पंचायत के इस दोहरे चरित्र से पार्षदों एवम नागरीको में रोष का वातावरण निर्मित हो रहा हैं, जिसको लेकर एसडीएम राजपुर को  पार्षद पूरनचंद जायसवाल,अनीता कश्यप, राहुल भारती,विश्वास गुप्ता एवं  नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की हैं. इसके साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर बलरामपुर, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन अम्बिकापुर,संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास अटल नगर नवा रायपुर को प्रेषित किया हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)