शंकरगढ़ (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
शंकरगढ़ धान खरीदी केंद्र जमडी में प्रभारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक डा प्रीतम राम ने ब्लॉक कांग्रेस की टीम के साथ निरीक्षण कर किसानों से मुलाक़ात की।निरीक्षण में हमाल के समस्या को किसानों ने बताया।धान का स्टेक बहुत ऊंचा लग गया है जिसमे नीचे से भर तौल कर धान के बोरी को किसान ही स्टेक पर छली लगाते है जिस से कभी भी कोई भी हादसा का डर बना रहता है।
पूर्व विधायक डा प्रीतम राम से किसानों ने कहा तो उन्होंने तत्काल तसीलदार से बात की तहसीलदार भी मौके पर पहुंची डॉ प्रीतम राम ने तहसीलदार पूनम टोप्पो से चर्चा कर किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। पानी,शौचालय स्वास्थ्य, बैठक व्यवस्था, नहीं होने की बात कही।बताया जा रहा है कि शंकरगढ़ इलाके से 124लोगों का जमडी धान खरीदी केंद्र में रकबा ही गड़बड़ है, जिस पर पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने तहसीलदार से चर्चा कर परेशानी को दूर करने की बात कही। इसी बीच पर धान खरीदी प्रभारी के द्वारा समस्या बताने पर डॉक्टर प्रीतम ने डीएमओ से भी चर्चा की।
पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम के साथ शंकरगढ़ से वरिष्ठ कांग्रेसी के पी सिंह देव,नान बाबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पैकरा,पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, हीरा लाल यादव, विवेक सिंह, राजपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा,शंकरगढ़ से भोला खान एवं अन्य कांग्रेसी नेता,कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।
(Samachar vani news, Ambikapur)



