रायपुर
(समाचारवाणी)
समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित एकीकृत परामर्श केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) राजनांदगांव में आज राजनांदगांव जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चंपावत कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आई ए एस ) सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, उपसंचालक समाज कल्याण भूषण लाल ठाकुर ने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण एवं अवलोकन किया और भर्ती हुए हितग्राहियों से नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधि और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। संस्था प्रमुख शिशुपाल खोबरागड़े ने संस्था के सम्पूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया।





