पशु तस्करी जारी,मवेशी भरा पिकअप ज़ब्त

पशु तस्करी जारी,मवेशी भरा पिकअप ज़ब्त

samacharvani.com
0




 बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत वन विभाग बैरियर के पास छह मवेशियों से भरा पिकअप जब्त किया गया है ।अँधेरी रात का फायदा उठाकर मवेशी तस्कर व वाहन चालक फ़रार हो गए। पुलिस मवेशी तस्कर की तलाश में जुटी।

थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजपुर की ओर से पिकअप क्रमांक जेएच 03 ऐजे 9413 में मवेशी तस्कर पिकअप वाहन में मवेशी लेकर बूचड़खाने जा रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात्रि करीब 2 बजे पहुंचकर ग्रामीणों के मदद से पिकअप वाहन को रुकवाया गया।मवेशी तस्कर व पिकअप चालक वाहन छोड़ अंधेरे में जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने पिकअप वाहन में 1 भैसा व 5 भैंस और मवेशी से भरा पिकअप को ज़ब्त कर थाना लाया। पुलिस मवेशी तस्कर व वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)