कठिन परिश्रम से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ख़ुशी अग्रवाल बनी अधिकारी

कठिन परिश्रम से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ख़ुशी अग्रवाल बनी अधिकारी

samacharvani.com
0




बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के बघिमा गांव की रहने वाली खुशी अग्रवाल ने अपनी पाँच वर्षों की कड़ी मेहनत से सीजी पीएससी. में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। खुशी अग्रवाल 2023 सीजीपीएससी की परीक्षा में जिला सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं ।

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बधिमा की रहने वाली खुशी अग्रवाल ने 2023 सीजीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। खुशी अग्रवाल ने बघिमा के सरकारी स्कूल में पढ़कर गांव का नाम रोशन किया है। खुशी अग्रवाल ने पब्लिक बस में अम्बिकापुर जाकर अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

खुशी अपने घर में रहकर अपनी मम्मी-पापा की सेवा करते हुए परीक्षा की पूरी तैयारी करती रही।ग्राम बघिमा निवासी माँ दुर्गा अग्रवाल, पिता पुरन अग्रवाल के सहयोग से चौथे बार मेन्स देने के बाद उन्हें 2024 में सफलता मिली। खुशी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों एवं मित्रों को दी है, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से उसने यह सफलता पाई है।

उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई शासकीय स्कूल-कॉलेज से पूरी की। उन्होंने कहा कि यदि लगन सच्ची हो तो व्यक्ति हर जगह, हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त कर सकता है । सफलता पाने का जज्बा ही व्यक्ति को आगे लेकर जाता है और व्यक्ति ही अपनी प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल बना सकता है।



(Samachar vani news, Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)