सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर संपन्न

सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर संपन्न

samacharvani.com
0

 


शंकरगढ़ (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

 बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़ में 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज एवं विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने ग्राम वासियों के समस्याएं सुनी और शासन के लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



 कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज , सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने शासन की कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देकर छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की विकास और जनहितैषी योजनाओं से लाभ लेने का संदेश दिया। 

इस शिविर में जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत ,जनपद उपाध्यक्ष प्रियंबदा सिंहदेव , अमिताभ सिंहदेव,जिला सदस्य गीता पैकरा,मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल ,विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप ,जनपद सदस्य तिलासाय ,मंडल महामंत्री मोनू अग्रवाल, सत्यानंद पैकरा, चंदर पैकरा,मंडल उपाध्यक्ष रामबाबू भारती,अमीन साय,आकाश सिन्हा,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमनाथ गिरी , निमेष यादव , संतोष पैंकरा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर आम जनों की समस्या, उपलब्धि पर संवाद किया। इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।











(Samachar vani news,Ambikapur)


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)