रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया उद्घाटन

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया उद्घाटन

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी)

मां महामाया रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर हर्ष भरे माहौल में खिलाड़ियों, आयोजकों को शुभकामनायें देते हुए ग्रामीण इलाकों में खेलों से युवा वर्ग को जुड़ने का संदेश दिया।

 भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री  संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आयोजन समिति की ओर से विनय भगत ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  जगवंशी यादव,  जनपद पंचायत अध्यक्ष  और इस कार्यक्रम के आयोजक विनय भगत  नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,सतीश सिंह, अनिल तिवारी,संतोष पाण्डेय,  संघ प्रमुख मनोज गुप्ता  , उदय यादव , गुलाब यादव , शिवमंगल यादव, नरेश अग्रवाल  नूतन सोनी, प्रशान्त सिंह मंडल महामंत्री संतोष तिवारी  एवं बबलू यादव  सुनील गुप्ता , संदीप सोनी, मनोज बंसल, पंकज गुप्ता, आशीष सोनी, सोनू अग्रवाल, परविन्द्र सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन राजा सिंह जी ने किया।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)