अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
चलरामपुर जिले के शंकरगढ़ से झारखंड जा रही एक बाराती वस आज दोपहर चांदो इलाके के कंठी घाट में दुर्घटना ग्रस्त हुई,और 50 फीट नीचे गिरने से बस में सवार 56 लोग मायल हो गये जवकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में यात्री बस बुरी तरह ध्वस्त हो गई है।
बताया जाता है कि शंकरगढ़ के बेलकोना से लगे ग्राम पंचायत धारा से रसीद बस बारातियों को लेकर झारखंड के बरगढ़ जा रही थी। वस में निर्धारित 60 से अधिक लोग सवार थे। दोपहर 1.30 बजे बाराती बस चांदो थाना अंतर्गत कंठी घाट के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर 50 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद बस एक और से ध्वस्त हो गयी जिससे कई लोग अंदर ही दबे रह गये तथा चीख पुकार मच गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों द्वारा पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दी गयी।
सूचना पाकर पुलिस तथा प्रशासनिक टीम तत्काल दल-बल के साथ पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व 108 की टीम ने घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके बस से घायलों को बाहर निकालने में हो रही परेशानी को देखते हुए एक जेसीबी भी बुलवायी गयी जिसकी मदद से घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान एक महिला तथा एक बच्ची की तुरंत वहीं मौत हो चुकी थी। इस भीषण हादसे में लगभग 56 घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां एक और युवक की सांसें थम गयीं। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को उचित उपचार के लिये अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।
आज हादसे के बाद जिला अस्पताल में जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर बलरामपुर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, श्री त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारियो ने उपस्थित रहकर घायलों के उपचार में मदद की तथा चिकित्सकों को समुचित दिशा-निर्देश दिये।
ओवरलोड बस और खराब सड़क बनी हादसे की वजह
इस दुर्घटना ग्रस्त बस में क्षमता से अधिक लोगों को ठूंसकर बारात ले जाने के कारण यह हादसा होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बस कंडम स्थिति में थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।
इन दिनों ग्रामीण इलाकों में शादी का सीजन है। गांव गांव में पिकअप, ट्रक, बोलेरो, बस, स्कार्पियो सहित कई यात्री बाहनों के ओव्हरलोड तथा अनियंत्रित गति से चलने की खबर लगातार सामने आती रहती हैं मगर पुलिस , प्रशासन की अनदेखी से राष्ट्रीय राजमार्ग 343 और ग्रामीण इलाकों में कई यात्री वाहन क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर चल रहे हैं और नासिक ड्राइवर तेज गति से और शराब सेवन करके चलाने से कई दर्द दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर स्थिति है जिसमें कई दुर्घटनाएं हुई है वही बलरामपुर चांदो समरी कुसमी मार्ग में कई जगह ख़राब सड़क, घाट होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। आज इस मार्ग में बड़ी दुर्घटना होने से बलरामपुर सहित शंकरगढ़ एवं इलाके में मातम का माहौल रहा और बलरामपुर चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मियों की ने लगातार घायलों की चिकित्सा कर गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया।
(Samachar vani news, ambikapur)





