राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा मंडल बरियों में संपन्न हुई।
आज राष्ट्रीय भाजपा संगठन के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देश एवं भाजपा जिला बलरामपुर संगठन प्रभारी अखिलेश सोनी एवं बलरामपुर जिले के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले से नियुक्त इस मंडल के कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह एवं जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल के उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा मंडल बरियों में संपन्न हुआ।
इसमें उपस्थित मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा किशन जायसवाल , शिव नारायणन , डी सी राम मण्डल महामंत्री सुनील जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, बीडीसी हरि नागेश, रूबी महंत , वीरेंद्र जायसवाल सरपंच, सुदर्शन , धरमपाल,चाची सरपंच, रवि गुप्ता,सुरेश जायसवाल, सुरेश तिर्की,दसरथ मानिकपुरी सुरेंद्र,मनोज अग्रवाल,बृजमोहन,जयसिंह,हिमांशु तिर्की,घासी राम,देवनाथ,राजकुमार,पुरन नेताम,पप्पू जायसवाल,कैलाश , बरियों के मिथलेश पटेल,घासी पंडा,तपेश ,प्रतीक जायसवाल तथा शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





