समभाव महिला मंच ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

समभाव महिला मंच ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

आज स्थानीय हॉटल पर्पल आर्किड के भव्य सभागार में "समभाव महिला मंच" द्वारा सत्र2024- 25 में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी रहे कुल 23  छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। नगर के होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,कार्मेल स्कूल,ओरियंटल पब्लिक स्कूल,होली क्रॉस कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दीं।



इस अवसर पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, पूर्व अध्यक्ष श्रमिक कल्याण बोर्ड ( छत्तीसगढ़ शासन) और नेता प्रतिपक्ष, शफी अहमद, सभा पति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिंदर सिंह टिन्नी , होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( अंग्रेज़ी  माध्यम) की प्राचार्य डॉ सिस्टर जेस्सी थेक्कन  और नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ पुष्पा सोनी के गरिमामयी आतिथ्य में और  समभाव महिला मंच, अंबिकापुर की संयोजिका और संस्थापिका सुश्री वंदना दत्ता के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ शबनम ख़ानम ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती हेना परवीन ने किया।




इस भव्य आयोजन में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने उद्गार में सभी बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद  देते हुए कहा कि आपकी इस सफ़लता ने पूरे नगर का मान बढ़ाया है।  इस भव्य आयोजन के लिए महापौर ने समभाव महिला मंच की संयोजिका और संस्थापिका के कुशल नेतृत्व की ख़ूब सराहना की। मंजूषा भगत ने कहा कि मुझे गर्व है कि इस मंच की स्थापना ( 2015 ) से लेकर अब तक मैं स्वयं भी इस  मंच की एक सक्रिय सदस्य हूं,और आज महापौर बनने तक के इस सफ़र में इस मंच को बहुत बड़ा श्रेय जाता है।

नेता प्रतिपक्ष श्री शफी अहमद  ने अपने उद्बोधन में सभी मेधावी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज इस मौक़े पर इन मेधावी बच्चों के अभिभाकगणों के चेहरे की ख़ुशी बता रही है कि उनके बच्चों ने उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुशी दी है,इन होनहार प्रतिभावान बच्चों की इस अपार सफलता के लिए इनके स्कूलों,तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं को भी श्री शफी अहमद जी ने बधाई दी साथ ही समभाव महिला मंच के इस भव्य आयोजन की बहुत सराहना की।




इसी कड़ी में सभापति, नगर पालिक निगम अंबिकापुर,श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने भी अपने उद्बोधन में सभी मेधावी बच्चों को इनके अभिभाकगण को और विद्यालयों को बधाई दी और कहा कि आज की ये सफलता आपकी नींव है। अभी तो जीवन में बहुत आगे जाना है, हर क़दम पर आज की इस सफ़लता से आपको प्रेरणा मिलती रहेगी। सभापति ने इस भव्य और गरिमामयी आयोजन के लिए समभाव महिला मंच के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस सोच की प्रशंसा भी की।नगर से सबसे अधिक मेधावी बच्चों की सूची में प्रथम रहे।स्थानीय होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेज़ी माध्यम) की प्राचार्य डॉ सिस्टर जेस्सी थेक्कन ने मेधावी बच्चों के आत्मविश्वास,मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज इसी का प्रतिफल है कि आप सभी के लिए आज ये सम्मान समारोह आयोजित किया गया है इसी तरह आप सभी ये निरंतरता बनाए रखें और ख़ूब आगे जाएं । सिस्टर जेस्सी ने इस भव्य आयोजन के लिए समभाव महिला मंच की संयोजिका के कुशल नेतृत्व और इस अनूठे और सकारात्मक पहल की बहुत प्रशंसा की।

नगर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ पुष्पा सोनी  एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मंगल पाण्डेय ने इस भव्य और गरिमामयी आयोजन के लिए सुश्री वंदना दत्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए मेधावी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अपने उद्गार में कहा कि आज की ये अपार सफलता आपके जीवन में यूं ही निरंतर बनी रहे और आप सभी जीवन की हर परीक्षा में यूं ही मेधावी बने रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन पश्चात् ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से किया गया।सरस्वती वंदना की  प्रस्तुति अनिता मंदिलवार ने अपने मधुर स्वर में की।

आयोजन समिति की सदस्य वहीदा अहमद,तनुश्री मिश्रा, डॉ शबनम ख़ानम,मोनोबी दत्ता, हिना परवीन और हिना रिज़वी रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीता स्वर्णकार, मुक्ता गुप्ता, अनुभा डबराल, जयंती तिवारी, रुही कमर, चयती अग्रवाल, चेतना मुजे, लिलि बसुराय, रिया तिवारी, सपना चोपड़ा, सिया तिवारी, सपना चोपड़ा,वर्णिता भसीन,संगीता सिंह,अंजना परिहार और फरीदा ख़ान का सराहनीय सहयोग रहा।





कार्यक्रम में सभभाव की वरिष्ठ सदस्य संतोष पांडे, जया तिवारी, रूबी सिद्दीकी, उमा वर्मा, श्वेता गुप्ता,  नीलिमा गोयल, आशा राणा, किरण गुप्ता, ज्योति दिवेदी, आशा गुप्ता, सुनीता लाल, हेना सेन, स्मिता तिवारी, नुजहत फातमा,लिलि कहकशां, अलका इंगोले, कुंजबाला जायस्वाल, पूनम जायसवाल,  आतिशी भटाचार्य,मधु चौदहा,विमला यादव, नमिता चावला, श्रद्धा खेरपाण्डे, अणिमा मजूमदार, श्रद्धा सोनी, सुनीता लाल, संगीता गुप्ता,पूनम मिश्रा, शिरीन खान और अन्य सदस्य अभिभावक , बच्चे, स्कुल के स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे सदस्यों ने अहमदाबाद के विमान दुर्घटना में दिवंगत परिवारों के लिए गहरी संवेदनाएं प्रगट की।

इस अवसर पर मेधावी बच्चों के अभिभावक गण, समाजसेवी,परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



(Samachar vani news, ambikapur)


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)