मुख्य मंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ, अतिथियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य मंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ, अतिथियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

samacharvani.com
0


 राजपुर

(समाचारवाणी)

 आज बस स्टैंड राजपुर में मुख्य मंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।  पहली बस सेवा रूट गोविंदपुर से अखौरा सिधमा होते हुए अंबिकापुर एवं राजपुर से , कोरगी,अमदरी , पतरापारा,जोरी तक संचालित होगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

राजपुर बस स्टैंड से बसों को रवाना करते हुए अतिथियों ने कहा कि भाजपा सरकार हर गांव तक सुगम और प्रभावी आवागमन सुविधा दिलाने के लिए कृत संकल्पित है, और दूर दराज के अंचलों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए ग्रामीण बस सेवा काफी सुविधाजनक और लोगों की समस्याओं में राहत देने वाली होगी। इन बसों के संचालन से अंदरूनी इलाकों के ग्रामों से प्रतिदिन शहर का सफर करने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, और वह शिक्षा, रोजगार, बाजार,कामकाज और अपने उत्पादों को बिक्री के लिए बड़े शहर और बाजारों तक सुविधाजनक तरीके से आवागमन कर सकेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी मरीज को बस सुविधा मिल सकेगी।इस  मार्ग में निजी बस सेवा के संचालन से दूरस्थ अंचल के ग्रामीजनों को लाभ मिलेगा।



इस अवसर पर  अतिथि के रूप में जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, धरम सिंह, रवि मराबी, जगवंशी यादव, सुरेश सोनी, मनोज बंसल, संतोष तिवारी मण्डल महामंत्री,भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारी , मुख्य कार्यपालन  अधिकारी संजय दुबे, , परिवहन विभाग के अधिकारी, हाई स्कूल प्राचार्य , संतोष सोनी, राकेश तिवारी उपस्थित हुए।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)